Punjab News: पंजाब में किसानों और पुलिस में टकराव, प्रदर्शनकारियों ने हाईवे-टोल प्लाजा किया बंद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 08 May 2024

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब के जिला पटियाला से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पटियाला में किसानों और पंजाब पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई है। इस बीच पुलिस ने कई किसान नेताओं और किसानों की पत्नियों को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

जिसके बाद किसानों ने विरोध प्रदर्शन तेज करते हुए नेशनल हाईवे जाम कर टोल प्लाजा को बंद कर दिया। जानकारी अनुसार किसान बुधवार को पटियाला लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी परनीत कौर के आवास के सामने प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन पुलिस ने किसानों को पहले रोक लिया।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

बता दें कि किसानों ने यह आह्वान पिछले दिनों प्रदर्शन के दौरान एक किसान की मौत के विरोध में किया था। लेकिन पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी। इस बीच जैसे ही बड़ी संख्या में किसान और किसान पत्नियां बीजेपी प्रत्याशी के आवास की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिए।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

इसके बाद किसानों ने गुस्से में आकर में पटियाला शहर के अंदर और बाहर धरना-प्रदर्शन किया, जिसके कारण शहर में यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है और लोगों में जगह-जगह हाहाकार मच गया है। किसानों ने पटियाला शहर को पंजाब से जोड़ने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया है, जिससे शहर में यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

पंजाब के डेरों में पीएम-सीएम और मंत्री क्यों लगा रहे हैं फेरे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *