Jalandhar News: जालंधर कैंट के मंडल-16 और 17 से रिंकू के नामांकन में 25 से 30 बसों में बैठकर आएंगे वर्कर, कुलदीप और जार्ज ने संभाला मोर्चा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 09 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024 – जालंधर लोकसभा क्षेत्र (Jalandhar Lok Sabha) से भाजपा (BJP) के प्रत्याशी सुशील रिंकू (Sushil Rinku) के लिए तेज तर्रार युवा भाजपा नेता कुलदीप मानक (Kuldeep Manak) और जार्ज सागर (George Sagar) घर-घर जाकर चुनावी कैंपेन में डटे हुए हैं। दोनों युवा नेता रिंकू के नामांकन के लिए कैंट से 25 से 30 बसों में वर्कर को लेकर शहर पहुंचेंगे।

Lok Sabha Election Sushil Rinku
Lok Sabha Election Sushil Rinku

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

भारतीय जनता पार्टी ने कैंट हलके के मंडल-16 की कमान कुलदीप मानक को सौपी हैं, जबकि मंडल-17 के कमान जार्ज सागर को सौंपी गई है। मंडल-16 के प्रधान कुलदीप मानक और मंडल-17 के प्रधान जार्ज सागर ने प्रत्याशी सुशील रिंकू के नामांकन के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

Jalandhar News: जालंधर कैंट के मंडल-16 और 17 से रिंकू के नामांकन में 25 से 30 बसों में बैठकर आएंगे वर्कर, कुलदीप और जार्ज ने संभाला मोर्चा
भाजपा के मंडल-17 के प्रधान जार्ज सागर

रिंकू कल नामांकन पत्र दाखिल करेेंगे

प्रधान कुलदीप मानक और जार्ज सागर ने बताया कि सुशील रिंकू कल नामांकन पत्र दाखिल करेेंगे। इसे लेकर कैंट हलके से मंडल-16 और मंडल-17 के वर्करों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। दोनों युवाओं नेताओं ने बताया कि दोनों मंडलों से 25 से 30 बस लेकर कल सिटी जाएंगे।

Jalandhar News: जालंधर कैंट के मंडल-16 और 17 से रिंकू के नामांकन में 25 से 30 बसों में बैठकर आएंगे वर्कर, कुलदीप और जार्ज ने संभाला मोर्चा
भाजपा के मंडल-16 के प्रधान कुलदीप मानक

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इन बसों में कैंट हलके के दोनों मंडल के वर्कर समेत वे खुद शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कैंट हलके के दोनों मंडलों में भाजपा के सुशील रिंकू को भारी लीड के साथ जीत हासिल करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर क्षेत्र का विकास भाजपा और मोदी ही कर सकते हैं।

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *