Share Market Crashed: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 1000 निफ्टी 350 अंक नीचे बंद, निवेशकों को हुआ भारी नुकसान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 221 शब्द|📅 09 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Share Market Crashed: भारतीय शेयर बाजार (Share Market) एक बार फिर बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 73000 के नीचे और निफ्टी (Nifty) 22000 के नीचे फिसल गया। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने भी शोक जताया।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

इंडिया विक्स लगभग 7 प्रतिशत गिरकर एक साल के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1062 अंक टूटकर 72,404 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 345 अंक टूटकर 21,957 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में आई इस सुनामी के कारण आज के सत्र में निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 393.68 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले कारोबारी सत्र में 400.69 लाख करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

आज के कारोबारी सत्र में निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आज के कारोबार में कुल 3943 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 929 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 2902 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 112 शेयरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *