Jalandhar News: चरणजीत सिंह चन्नी ने BJP के प्रत्याशी सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जारी की तस्वीरें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 464 शब्द|📅 09 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024- जालंधर लोकसभा क्षेत्र (Jalandhar Lok Sabha) से कांग्रेस (Congress) के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने आज भाजपा (BJP) के प्रत्याशी सुशील रिंकू (Sushil Rinku) पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। यही नहीं, उन्होंने AAP छोड़ भाजपा में शामिल हुए विधायक रहे शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) पर भी बड़े आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया है कि भार्गव कैंप से बीते दिन सिटी पुलिस ने एक किलो हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनके संबंध भाजपा नेताओं के साथ हैं। कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने गिरफ्तार किए गए तस्कर की एक फोटो भी मीडिया को शेयर की है।

शीतल अंगुराल के भाई के साथ तस्वीर

चन्नी द्वारा मीडिया को शेयर की गई फोटो में आरोपी तस्कर AAP से विधायक रहे शीतल अंगुराल (अब BJP में) के भाई के साथ खड़ा है और वह फोटो करवा रहे हैं। उक्त फोटो शेयर कर चन्नी ने भाजपा उम्मीवार सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल पर सवाल खड़े किए हैं। चन्नी का आरोप है कि भाजपा नेताओं के खुद के लिंक तस्करों के साथ हैं, वह दूसरी पार्टी पर तो क्या ही कह सकेंगे।

Jalandhar News: चरणजीत सिंह चन्नी ने BJP के प्रत्याशी सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जारी की तस्वीरें
प्रेस कांफ्रेंस में तस्कर की फोटो दिखाते चरणजीत सिंह चन्नी

भार्गव कैंप में तस्कर के घर रेड

आपको बता दें कि भार्गव कैंप में स्पेशल सेल की टीम ने छापेमारी कर एक किलो हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें आरोपियों की पहचान भार्गव कैंप ग्राउंड के पास रहने वाले वरिंदर कुमार उर्फ मौला, उसका भाई जतिंदर कुमार उर्फ जिंदर और रोहित कुमार उर्फ काका के रूप में हुई थी।

तस्करों की नेताओं के साथ लिंक, जांच जारी

पुलिस ने कहा है कि इन तस्करों के लिंक नेताओं के साथ है। जिसकी जांच चल रही है। अब कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने फोटो जारी कर सीधे तौर पर भाजपा पर हमला बोल दिया है। चन्नी ने कहा है कि सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के संरक्षण में नशा बिक रहा है। पहले ये लोग AAP में थे, इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं करती थी, चूंकि अब ये दोनों लोग BJP में आ गए हैं तो पुलिस ने कार्रवाई भी कर दी।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

इन आरोपों को लेकर सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल चन्नी के इस आरोप के बाद सियासत गरमा गई है। क्योंकि भाजपा के कई बड़े दिग्गज नेता और मंत्री शहर में है। रिंकू का कल नामांकन भी है।

कांग्रेस के चरणजीत चन्नी ने BJP के रिंकू-अंगुराल पर लगाए आरोप

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *