Police Encounter: पुलिस और बदमाशों में एनकाउंटर, एक की मौत, दरोगा घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Encounter
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 372 शब्द|📅 10 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली/साहिबाबाद। Police Encounter: पुलिस और बदमाशों में अभी अभी एनकाउंटर (Encounter) हुआ है। एनकाउंटर के दौरान ताबड़तोड़ चली गोलियों में बदमाश की मौत हो गई, जबकि पुलिस का एक दरोगा भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में मारा गया बदमाश टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा प्रवेश के बिजनेस हेड की लूट के दौरान हत्या करने वाले गैंग का मैंबर था।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि मृतक बदमाश दिल्ली के सीलमपुर का अक्की उर्फ दक्ष है। उसका साथी मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।

दरोगा भी हुआ घायल

पुलिस ने आरोपी के पास से मृतक विनय त्यागी का लूटा गया मोबाइल, असलहा बरामद किया है। मुठभेड़ में एक दारोगा भी घायल हुआ है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस फरार अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

आपको बता दें कि शुक्रवार तीन मई की रात घर से करीब सात सौ मीटर की दूरी पर विनय की हत्या कर दी गई थी। बदमाश विनय के डेढ़ लाख रुपये, लैपटॉप, मोबाइल और पर्स लूटकर फरार हो गए थे। विनय शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे दिल्ली स्थित अपने ऑफिस से घर के लिए निकले थे।

विनय त्यागी की हत्या कर लूटपाट

रात 8.27 बजे वह गाजियाबाद में राजबाग मेट्रो स्टेशन पहुंचे, जहां सीसीटीवी फुटेज में वह दिखाई दिए। इसके बाद रात 11.21 बजे पत्नी को फोन कर उन्होंने अपनी लाइव लोकेशन भेजी थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया था।

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में विनय राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास रात करीब साढ़े आठ बजे शराब दुकान पर दिखाई दिए। दुकानदार से पूछताछ में पता लगा कि शराब खरीदने के बाद उन्होंने यूपीआई के जरिये ऑनलाइन पेमेंट किया था।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

इसके बाद वह दिल्ली-वजीराबाद रोड की ओर चले गए। उनकी तीन-चार स्थानों पर लोकेशन भी मिली थी। अंतिम लोकेशन दिल्ली-वजीराबाद रोड के सर्विस रोड करन गेट पुलिस चौकी के पास मिली थी, जहां से घटनास्थल थोड़ी ही दूरी पर है।

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *