Jalebi vs Imarti: जाने कितना फर्क है इमरती और जलेबी में, ये खास चीज बनाती है दोनों को अलग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 393 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Jalebi vs Imarti: इमरती और जलेबी, दोनों ही चीजें भारतीय मिठाइयों (Indian Sweets) में सबसे लोकप्रिय हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं?

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जी हां, इन दोनों में सिर्फ स्वाद (Taste) और आकार का ही नहीं बल्कि और भी कई फर्क होते हैं, जिसे आमतौर पर हर कोई नहीं जानता है।

जलेबी: सुनहरी और कुरकुरी

जलेबी एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है जो मैदा की मदद से बनाई जाती है। इसे एक खास नोजल की मदद से गर्म तेल या देसी घी में डालकर तला जाता है।

तलने के बाद इसे चीनी के चाशनी में डुबोया जाता है, जिससे यह सुनहरी और कुरकुरी हो जाती है। जलेबी का स्वाद मीठा होता है और आमतौर पर लोग इसे गर्मागर्म ही खाना पसंद करते हैं।

Jalebi vs Imarti: जाने कितना फर्क है इमरती और जलेबी में, ये खास चीज बनाती है दोनों को अलग

बनाने की सामग्री

मैदा, दही, बेकिंग सोडा, तेल/घी, चीनी, पानी

स्वाद: मीठा

रंग: सुनहरा

तरीका: एक स्पेशल नोजल से गर्म तेल में डुबोकर तला जाता है

इमरती: सुनहरी और मुलायम

इमरती भी एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है, लेकिन इसे बनाने में जलेबी की तुलना में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। इमरती को उड़द की दाल के आटे से बनाया जाता है।

इस आटे को एक पतले घोल में मिलाकर उसे एक खास नोजल की मदद से लच्छेदार गोल आकार दिया जाता है और फिर इसे गर्म तेल या घी में तला जाता है। तलने के बाद इसे भी चाशनी में डुबोया जाता है। स्वाद में इमरती भी मीठी होती है लेकिन जलेबी की तुलना में ये थोड़ी मुलायम होती है।

बनाने की सामग्री

उड़द की दाल, पानी, तेल, चीनी, पानी

स्वाद: मीठा

रंग: सुनहरा

तरीका: एक विशेष सांचे से गोल-गोल आकार देकर तला जाता है।

दोनों मिठाइयों में क्या है अलग?

जलेबी और इमरती दिखने में काफी मिलती-जुलती लगती हैं, लेकिन इनके अंदर का स्वाद और बनावट एकदम अलग होती है। जलेबी को बनाने के लिए मैदे का घोल इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह कुरकुरी और खस्ता बनती है।

दूसरी ओर, इमरती को उड़द या मूंग की दाल के घोल से बनाया जाता है, जिससे यह नरम और मुलायम होती है। दाल के घोल में थोड़ा सा खमीर भी मिलाया जाता है जो इमरती को फूला हुआ और स्पंजी बनाता है।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें

Jalebi vs Imarti: जाने कितना फर्क है इमरती और जलेबी में, ये खास चीज बनाती है दोनों को अलग
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *