Weather Update Today: पंजाब समेत इन राज्यों में होगी बारिश, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 11 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Update Today: मौसम विभाग द्वारा जारी घोषणा के अनुसार पंजाब समेत कई राज्यों में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली- एनसीआर का मौमस बेहद सुहावना हो गया है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

शुक्रवार रात कई इलाकों में आंधी-बारिश के साथ आए तूफान से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली है। हल्की बारिश के बाद तामपमान कम हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों के दौरान उत्तराखंड, तमिलनाडु और राजस्थान में भी बारिश होगी।

अगले तीन घंटे में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों के दौरान उत्तराखंड, तमिलनाडु और राजस्थान में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेघालय, दक्षिण-पूर्व अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण-पूर्व असम, मणिपुर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में भी गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, सकौती टांडा, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड, गुलौती, सियाना, संभल, सिकंदराबाद में बारिश के साथ धूल भरी आंधी/तूफान और 40-90 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और आसपास के इलाकों में बारिश होगी।

हीटवेव का भी अलर्ट

गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति 14 मई तक गुजरात के तटीय क्षेत्रों को प्रभावित करेगी। वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय भागों में अलग-अलग हिस्सों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *