Crime News: बड़ी वारदात, परिवार के 5 लोगों की हत्या के बाद किया सुसाइड; मां को मारी गोली, पत्नी का हथौड़े से कुचला सिर, 3 बच्चों को छत से फेंका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 301 शब्द|📅 11 May 2024

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Crime News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है खबर है कि सीतापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मिली जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी मौत के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटना शनिवार सुबह 5 बजे की बताई जा रही है।

खुद को गोली मार किया सुसाइड

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले मां को गोली मारी। पत्नी को गोली मारने के बाद सिर हथौड़े से कूच दिया। 3 बच्चों को छत से फेंक कर मार दिया। फिर घर के बाहर आया और खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

मामला थाना रामपुर के पालापुर गांव का है। ग्रामीणों ने बताया, सुबह करीब 5 बजे गांव वालों ने गोलियों की आवाज सुनी। इसके बाद वह अपने घर से बाहर निकल आए। अनुराग बंदूक लिए हुए घर से बाहर निकला था। इसके बाद उसने कनपटी पर बंदूक सटाकर गोली मार ली।

अनुराग 3 महीने से करने लगा था नशा

आस पास के लोगों ने बताया कि आरोपी अनुराग 3 महीने से नशा करने लगा था। इसी बात को लेकर घर पर अक्सर झगड़ा होता था। प्रियंका और अनुराग की मां उसे नशा मुक्ति केंद्र ले जाना चाहती थी। अनुराग को लगता था कि अगर नशा मुक्ति केंद्र जाएगा तो उसकी बेइज्ज्ती होगी।

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *