Gold-Silver Price: सोना चांदी की कीमतों में भारी उछाल, खरीदने से पहले यहां कर ले चेक

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 11 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: हर दिन सोने-चांदी की कीमतों में कुछ न कुछ बदलाव होता रहता है। कभी इसकी कीमतें बढ़ती हैं तो कभी नीचे। अगर आप आज सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

यहां आप निवेश और सोना खरीदने से पहले आवश्यक महत्वपूर्ण जानकारी पा सकते हैं। देश में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की नवीनतम कीमतों की जाँच करें और एक सूचित निर्णय लेने के लिए उनकी तुलना करें। आज देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,010 रुपये और 22 कैरेट 66,880 रुपये है।

कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला

आपको बता दें कि बीते दिनों यानी 10 मई को अक्षय तृतीया सर्राफा व्यापारियों के लिए आफत बन गई है। बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। बता दे कि इस साल सोना और चांदी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में शनिवार (11 मई) को 22 कैरेट सोने की कीमत 67,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 75,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 57,000 रुपये पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

चांदी की बात करें तो आज यह 83,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। जबकि कल तक चांदी की कीमत 81,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। पटना सर्राफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का एक्सचेंज रेट 66,200 रुपये और 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि आज चांदी की बिक्री दर 80,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *