Punjab News: पहली बार गोल्डन टेंपल पहुंचा मूसेवाला का छोटा भाई, बलकौर सिंह ने चुनाव न लड़ने की बताई वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 210 शब्द|📅 11 May 2024

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई आज गोल्डन टेंपल में पहुंचा। मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह छोटा मूसेलवाला को लेकर गोल्डन टेंपल पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चे समेत माथा टेका।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

यह पहला मौका है जब छोटा मूसेवाला गोल्डन टेंपल पहुंचे। परिवार का कहना है कि गुरुओं का आशीर्वाद दिलाने और परिवार की सुख-शांति के लिए ही छोटे सिद्धू को गोल्डन टेंपल लाए हैं।

छोटे सिद्धू के कारण नहीं लड़ा चुनाव

वहीं, बलकौर सिंह ने अपने चुनाव ना लड़ने का कारण भी बताया। मीडिया से बातचीत करते हुए बलकौर सिंह ने कहा कि वे इस बार चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन छोटे सिद्धू के कारण और घर के माहौल को देखते हुए उन्होंने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह राजा वड़िंग और चरणजीत सिंह चन्नी के बहुत करीबी हैं, वह उनके लिए चुनाव प्रचार जरूर करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने मशहूर शायर, कवि, लेखक और गीतकार सुरजीत पातर के निधन पर भी गहरा दुख व्यक्त किया।

BJP के शीतल अंगुराल ने कांग्रेस के चन्नी को ‘धो’ डाला

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *