Accident News: भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा, 5 लोगों की मौत, कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 11 May 2024

डेली संवाद, पुरुलिया। Accident News: पश्चिम बंगाल से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पश्चिम बंगाल में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शनिवार को एक ट्रक ने स्टेट हाईवे पर कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाइक सवार की मौके पर मौत

पुरुलिया के एसपी अविजीत बनर्जी के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए कंक्रीट ले जा रहे ट्रक ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

चालक को पकड़ने के लिए ट्रक की ओर दौड़ने लगे, तो चालक ने घटनास्थल से भागने का प्रयास किया। इस अफरातफरी में उसने पहले एक तिपहिया वाहन, जो यात्रियों से भरा हुआ था और फिर कुछ राहगीरों को टक्कर मार दी। जिसमें पांच लोगों की मौत और कई घायल हो गए।

BJP के शीतल अंगुराल ने कांग्रेस के चन्नी को ‘धो’ डाला

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *