Canada News: कनाडा में बैठकर पंजाब के खिलाफ साजिश रच रहे हैं गैंगस्टर और आतंकी, भारत ने तैयार किया डोजियर

Daily Samvad
5 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 642 शब्द|📅 11 May 2024

ओटावा (कनाडा)। Canada News: NIA Prepares Dossier Of Terrorists- कनाडा (Canada) में बैठकर भारत (India) के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकवादी (Khalistani in Canada) पंजाब के खिलाफ किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले हैं। इसे लेकर भारत के गृह मंत्रालय के निर्देश पर डोजियर तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

सूत्र बताते हैं कि ओटावा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव थमने का नाम ले रहा है। इसी कूटनीतिक खींचतान के बीच, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी आतंकवादियों और गैंगस्टरों का एक नया डोजियर तैयार किया है, जो कनाडा से भारत में अपनी आतंकी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।

टोरंटो में खालसा दिवस के कार्यक्रम के अंत में सिख समुदाय ने ट्रूडो को तलवार भेंट की।
टोरंटो में खालसा दिवस के कार्यक्रम के अंत में सिख समुदाय ने ट्रूडो को तलवार भेंट की।

वांछित आतंकवादियों की सूची सौंपी

सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय के निर्देश पर डोजियर तैयार किया गया है। सूत्रों ने कहा, ‘डोजियर इसलिए तैयार किया गया है, ताकि जब भी जरूरत पड़े हम इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश कर सकें’। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने पहले भी कनाडा के अधिकारियों के साथ-साथ फाइव आइज (FVEY) को विभिन्न आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए वांछित आतंकवादियों की ऐसी सूची सौंपी थी।

Jobs In Canada
Jobs In Canada

डोजियर में 10 से ज्यादा लोगों के नाम

FVEY एक खुफिया गठबंधन है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूज़ीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। ये देश बहुपक्षीय यूके-यूएसए समझौते के पक्षकार हैं, जो सिग्नल इंटेलिजेंस में संयुक्त सहयोग के लिए एक जोड़ है। सूत्रों के मुताबिक, ताजा डोजियर में 10 से ज्यादा ऐसे लोगों के नाम हैं, जिन्हें भारत ने आतंकवादी या गैंगस्टर के रूप में टैग किया है। उन्हें विभिन्न आतंकी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है।

लखबीर सिंह – टारगेट किलिंग में शामिल

डोजियर में लखबीर सिंह का नाम प्रमुखता से उल्लेखित है। 2017 से सिंह कनाडा में रह रहा है। डोजियर में कहा गया, ‘वह जबरन वसूली, ड्रग्स के कारोबार और टारगेट किलिंग के मामले में शामिल था’। लखबीर सिंह आरपीजी (RPG) द्वारा पंजाब पुलिस मुख्यालय पर हमले में शामिल होने के लिए एनआईए द्वारा घोषित भगोड़ा है।

Canada News: कनाडा में बैठकर पंजाब के खिलाफ साजिश रच रहे हैं गैंगस्टर और आतंकी, भारत ने तैयार किया डोजियर
india vs canada clash

रमनदीप सिंह – डेरा प्रचारक की हत्या का आरोप

इस सूची में भुल्लर गिरोह से जुड़े रमनदीप सिंह उर्फ रमन का नाम भी शामिल है। रमन जेल में बंद गैंगस्टर गगनदीप सिंह का भाई है। डोजियर में कहा गया है, ‘वह (रमन) कनाडा से पंजाब में आतंकवादी गतिविधियां संचालित करता है। 2021 में उसे एक डेरा प्रचारक और एक पुजारी की हत्या में शामिल पाया गया था।

वह वर्तमान में खालिस्तान टाइगर फोर्स के लिए एक एजेंट के रूप में काम कर रहा है और संगठन के लिए भर्ती प्रक्रियाओं की देखभाल कर रहा है’। ऐसे कई नामित आतंकवादी और गैंगस्टर हैं, जो छात्र और विजिटर वीजा पर कनाडा गए और वहीं बस गए।

Canada News: कनाडा में बैठकर पंजाब के खिलाफ साजिश रच रहे हैं गैंगस्टर और आतंकी, भारत ने तैयार किया डोजियर
Canada News

चरणजीत सिंह – एजैंसियों को तलाश

चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू पंजाब के बरनाला जिले के बिहाला गांव से छात्र वीजा पर कनाडा गया था। एजेंसियां विभिन्न अपराधों में संलिप्तता को लेकर उसकी तलाश कर रही हैं। इस पर कई तरह के आरोप लगे हैं।

गुरपिंदर सिंह – भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल

इसी तरह गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा डल्ला विजिटर वीजा पर कनाडा गया और वहीं बस गया। डोजियर में कहा गया कि वह विभिन्न भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल था।

Canada Visa
Canada Visa

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

डोजियर में अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला, सतवीर सिंह उर्फ वारिंग, स्वर्णवीर सिंह उर्फ डिलन के नाम भी शामिल हैं। ये विभिन्न प्रकार की आतंकवादी और भारत विरोधी गतिविधियों जैसे जबरन वसूली, भर्ती प्रक्रिया, ड्रग्स कारोबार में शामिल हैं।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *