Punjab News: पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग के सचिव को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना/चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार के सचिव (Government of Punjab) को चुनाव आयोग (Election Commission) ने नोटिस जारी किया है। मामला लुधियाना (Ludhiana) से भाजपा (BJP) के प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) को नो ड्यूज सर्टिफिकेट (No Dues Certificate) को लेकर है। इस मामले को चुनाव आयोग ने कड़ा एक्शन लिया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

लुधियाना से भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू की सरकारी रिहायश संबंधी नो डयूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी न करने से जुडे़ मामले में निर्वाचन आयोग एक्शन में आ गया है । पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) सिबिन सी ने इस मामले में स्थानीय निकाय विभाग के के सचिव से रिपोर्ट मांगी है।

Ravneet Singh Bittu
Ravneet Singh Bittu

भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी

आरोप है कि निर्वाचन आयोग के आदेश पर भी भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू को एनडीसी जारी नहीं किया गया। ऐसा कर नगर निगम ने अपने अधिकार का दुरुपयोग किया। इसे लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू ने आवेदन जमा करने के 48 घंटे की अवधि के भीतर लुधियाना के नगर आयुक्त द्वारा एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) जारी न करने संबंधी शिकायत आयोग को थी। उनका दावा है कि इलेक्शन प्रक्रिया हिस्सा लेने से रोकने के लिए बाधा डाली गई।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *