Lok Sabha Election: राजनीति में यूपी-बिहार के फिल्मी कलाकारों ने लहराया परचम

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: अभिनेता शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने भी भाजपा (BJP) का दामन थामा है। शेखर मूल रूप से पटना, बिहार (Bihar) के रहने वाले हैं। इससे पहले राजनीति में भोजपुरी फिल्मों समेत बॉलीवुड के कलाकार आत रहे हैं। शेखर सुमन का यह राजनीति नें पहला कदम नहीं है, इससे पहले भी वह 2009 में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं।

shekhar suman
shekhar suman

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

उन्होंने तब पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा को चुनौती दी थी। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने साल 2012 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। हाल ही में भाजपा ज्वॉइन की है।

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari)

मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्मों के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। यूपी के वाराणसी में जन्में मनोज ने फिल्मों और गायकी में बड़ा नाम कमाने के बाद 2009 में राजनीति में एंट्री ली। 2009 में वह सपा के टिकट पर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर से चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

manoj-tiwari
manoj-tiwari

इसके बाद उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन की और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद बने। इस बार वह तीसरी बार लगातार इस सीट से मैदान में हैं। वे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

Ravi Kishan
Ravi Kishan

रवि किशन (Ravi Kishan)

भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन ने कई बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। अपने अनोखे अंदाज और अभिनय से अलग पहचान बना चुके रवि किशन ने 2009 में कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर से पहला चुनाव लड़ा था। 2019 में वह भाजपा के टिकट पर गोरखपुर से पहली बार संसद पहुंचे। पार्टी ने उन्हें फिर से इसी सीट से उम्मीदवार बनाया है।

निरहुआ (Nirhua)

मनोज तिवारी और रवि किशन की तरह एक और भोजपुरी स्टार निरहुआ ने भी राजनीति में कदम रखा और भाजपा में शामिल हुए। यूपी के गाजीपुर जिले के रहने वाले दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को भाजपा ने 2014 में समाजवादियों के किले आजमगढ़ से मुलायम सिंह यादव के खिलाफ उतारा था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Dineshlal yadav nirahua
Dineshlal yadav nirahua

इसके बाद पार्टी ने उन्हें 2019 में आजमगढ़ से ही अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में उतारा। इस चुनाव में भी उन्हें हार मिली, लेकिन 2022 के उपचुनाव में उन्होंने सपा का किला ध्वस्त करते हुए आजमगढ़ में कमल खिलाया। उन्होंने सपा के धर्मेंद्र यादव को तकरीबन आठ हजार मतों से शिकस्त दी थी। अब एक बार फिर भाजपा ने उन्हें आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाया है।

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha)

बॉलीवुड सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी दमदार आवाज और अभिनय से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। ‘शॉटगन’ नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। वह पटना साहिब से 2009 से 2019 तक लगातार दो बार भाजपा सांसद भी रहे। इससे पहले वह वाजपेयी सरकार में केंद्र में मंत्री भी रहे।

shatrughan sinha
shatrughan sinha

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

हालांकि 2019 के चुनाव में उन्हें भाजपा ने पटना साहिब से टिकट नहीं दिया, जिसके बाद वह कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार मिली। इसके बाद उन्होंने टीएमसी ज्वॉइन की और आसनसोल से उपचुनाव जीतकर सांसद बने। इस चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें आसनसोल से प्रत्याशी बनाया है।

Pawan Singh
Pawan Singh

पवन सिंह (Pawan Singh)

भोजपुरी फिल्मों के स्टार और गायक पवन सिंह भी राजनीति में एंट्री ले चुके हैं। पहले उन्हें भाजपा ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ आसनसोल से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए टिकट वापस कर दिया था। इसके बाद अब उन्होंने बिहार की कराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस सीट से वह अपना नामांकन भी दाखिल कर चुके हैं।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *