Pet Travel Rules:अपने साथ ले जाना चाहते है Pets, तो जान ले फ्लाइट और ट्रेन में पालतू जानवरों को ले जाने के नियम

Daily Samvad
5 Min Read
Dogs
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Pet Travel Rules: कुत्ता- बिल्ली पालना जितना आसान लहता है उतना आसान नहीं होता है। कई बार हम अपने पालतू जानवर से इतना अटैच हो जाते हैं कि हम उसे अकेला नहीं छोड़ना चाहते।

अगर हमें कहीं आस-पास सफर करना होता है तो हमें उसे अपने साथ गाड़ी में लेकर जाते हैं। लेकिन लॉन्ग ट्रिप में अपने पेट को कैसे ल जाएं ये सवाल अक्सर हमारे मन में होता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

अगर किसी काम की वजह से हमें लॉन्ग ट्रिप पर जाना होता है तो हम या तो अपने कुत्ते-बिल्ली को घर पर ही खाना-पीना रखकर बांध जाते हैं या फिर दूसरे के घर पर छोड़ देते हैं।

अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप अपने पेट को भी अपने साथ फ्लाइट और ट्रेन में ले जा सकते हैं। एयरलाइन और भारतीय रेलवे में पालतू जानवर को साथ ले जाने के लिए अलग से गाइडलाइंस है। आइए, इसके बारे में जानते हैं।

ट्रेन में कैसे ले जाएं अपने Pet

  • आप अपने कुत्ते-बिल्ली को केवल फर्स्ट एसी में 2 बर्थ या 4 बर्थ वाले कूप में ही ले जा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले इन बर्थ को बुक करना होगा।
  • इसके बाद आपको स्टेशन के चीफ रिजर्वेशन अफसर को आवेदन लिखना होता है, जिसमें आप उन्हें अपने पालतू जानवर के बारे में बताएंगे। यह आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में लिख सकते हैं।
  • ट्रेन में सफर करने से पहले आपको अपने पेट को वैक्सीनिशेन भी करवाना होगा। बिना वैक्सीन के आप अपने डॉग या बिल्ली को नहीं ले जा सकते हैं।
  • बता दें कि ट्रेन में एक यात्री (पीएनआर) पर सिर्फ एक ही पेट को ले जा सकता है। पेट के लिए आपको अलग से टिकट बुक करनी होती है।
  • पालतू जानवर के मालिक को यात्रा से लगभग दो घंटे पहले स्टेशन पर पहुंचना होता है ताकि वह समय से पहले स्टेशन ऑफिसर को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे वैक्सीन सर्टिफिकेट, कंफर्म टिकट, फिटनेस सर्टिफिकेट आदि दिखा सकें।
  • ट्रेन के सफर में आपको अपने डॉग या बिल्ली की सभी जिम्मेदारी खुद उठानी होगी।
  • भारतीय रेलवे पेट पर अलग से चार्ज लेता है। यह चार्ज प्रति किलोग्राम पर लिया जाता है। इसका मतलब है कि आपके पेट के वजन के हिसाब से आपको चार्ज देना होता है। रेलवे द्वारा प्रति किलोग्राम के हिसाब से चार्ज लिया जाता है।

फ्लाइट में कैसे ले जा सकते हैं डॉग या बिल्ली

पालतू जानवर को ले जाने के हर एयरलाइन के अपने नियम होते हैं। हम आपको एयर इंडिया (Air India) द्वारा जारी गाइडलाइन के बारे में बताएंगो।

एयर इंडिया की फ्लाइट में आप अपने पेट को ले जाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले फ्लाइट के कमांडर से अनुमति लेनी होगी। अगर कमांडर आपको परमिशन नहीं देता है तो आप अपने पेट को नहीं ले जा सकते हैं।

Pet Travel Rules
Pet Travel Rules

अगर आप इंटरनेशनल फ्लाइट में जा रहे हैं तब भी आपको फ्लाइट कमांडर से अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा आप जिस देश में जा रहे हैं वहां से भी पालतू जानवर के लिए परमिशन लेनी होगी।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

एयरलाइन के गाइडलाइन के अनुसार आपका पालतू जानवर पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होना चाहिए और वह एक कंटेनर में होना चाहिए। पालतू जानवर का वजन 5 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अगर यह सभी चीज पूरी होती है तब ही आप अपने कुत्ते-बिल्ली को कार्गों में ले जा सकते हैं।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *