Punjab Vigilance: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेता पटवारी का कारिंदा रंगे हाथों काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 13 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज हलका पायल के पटवारी जीत सिंह के एजेंट के तौर पर काम करते एक प्राईवेट व्यक्ति गुरप्रीत सिंह निवासी गाँव निजामपुर, तहसील पायल ज़िला लुधियाना को 3000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त व्यक्ति को अमरिन्दर सिंह निवासी गाँव निजामपुर, तहसील पायल, ज़िला लुधियाना की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उनकी पारिवारिक पैतृक ज़मीन का इंतकाल राजस्व रिकार्ड में दर्ज करने के बदले उक्त पटवारी ने 5000 रुपए रिश्वत की माँग की थी परन्तु सौदा 3000 रुपए में तय हुआ है।

जाल बिछाकर किया काबू

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर उक्त प्राईवेट व्यक्ति को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में पटवारख़ाना पायल के बाहर से उक्त पटवारी की तरफ़ से शिकायतकर्ता के पास से 3000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। मुख्य मुलजिम पटवारी की गिरफ़्तारी के लिए कोशिशें जारी हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी मुलजिम के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *