CBSE Results: इनोसेंट हार्ट्स में दसवीं की परीक्षा में निलेश दत्ता 99.4 % अंक लेकर रहे प्रथम, 113 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 13 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। CBSE Results: इनोसेंट हार्ट्स (Innocent Hearts School) स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड ने 2023-24 की CBSE द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है।113 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक व 261 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

ग्रीन मॉडल टाऊन के निलेश दत्ता ने 99.4% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तानिश शर्मा ने 98.6% अंक लेकर द्वितीय स्थान, सरगुन अरोड़ा ने 98.2% प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि ओजस वरमानी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए।

लोहारां ब्रांच की मारूषिका को 97.8 %

लोहारां ब्रांच की मारूषिका 97.8 % अंक लेकर विद्यालय में प्रथम,सानवी 96.8 % अंक लेकर द्वितीय स्थान पर, विभा सहगल 96.4% अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही तथा मितिन कुमार ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए।

सिद्धांत उपाध्याय ने 94.8 % अंक लेकर प्रथम रही

कैंट जंडियाला रोड में सिद्धांत उपाध्याय ने 94.8 % अंक लेकर प्रथम रही। वंशदीप पाठक ने 94.6 % अंक प्राप्त किए।
नूरपुर में नवलीन कौर ने 95.8 % अंक लेकर विद्यालय में प्रथम रही, अवनीत कौर 95.4 % अंक व अथर्व शर्मा ने 93..6 % अंक हासिल किए।

Innocent X COLLAGE RESULT
Innocent X COLLAGE RESULT

विभिन्न विषयों में अधिकतम 100 अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या इस प्रकार है – मैथ्स विषय में कुल 16 विद्यार्थी, सामाजिक विज्ञान में 3,पंजाबी विषय में 15, व आई. टी. में 1 विद्यार्थी।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन) कुमारी शालू सहगल (लोहारां), श्रीमती मीनाक्षी शर्मा (नूरपुर रोड), श्रीमती सोनाली मनोचा (कैंट जंडियाला रोड) ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें व उनके अभिभावकों को बधाई दी। इनोसेंट हार्टस के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *