Lok Sabha Election: भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में होंगे शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
BJP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 14 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व भाजपा विधायक रोहिता रेवड़ी (EX MLA Rohita Rewari) ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह आज कांग्रेस में शामिल होंगी। रोहिता का पूरा परिवार रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेगा।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

रोहिता रेवड़ी वर्ष 2014 में भाजपा की टिकट से पानीपत शहरी सीट से विधायक चुनीं गई थीं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी टिकट काट दी गई। इसके लिए वह तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर से भी मिली थीं।

Panipat Urban EX MLA Rohita Rewari
Panipat Urban EX MLA Rohita Rewari

मुख्यमंत्री सैनी ने उन्हें मनाने की पूरी कोशिश की

मनोहरलाल खट्टर से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने की वजह से वह पार्टी से नाराज थीं। खासतौर से मनोहर लाल के प्रति उनकी नाराजगी ज्यादा ही थी। हालांकि नए मुख्यमंत्री सैनी ने उन्हें मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

BJP Ex MLA Letter
BJP Ex MLA Letter

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

रोहिता के करीबियों के अनुसार, मनोहर लाल को रोहिता के पार्टी छोड़ने का आभास हो गया था। सोमवार रात करीब पौने 12 बजे मनोहर लाल ने रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी को कॉल की थी। उन्होंने रोहिता से भी बात करते हुए क्षेत्र में कार्यक्रम कराने की बात कही थी।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *