डेली संवाद, महारष्ट्र। Mumbai Strom: महाराष्ट्र के घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 88 लोग प्रभावित हुए थे। इनमें से 74 लोग घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
वहीं राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है। इससे पहले घाटकोपर इलाके में धूल भरी आंधी और बारिश के दौरान एक पेट्रोल पंप पर 100 फीट लंबा अवैध होर्डिंग गिर गया। इस दौरान कुछ कार, टू-व्हीलर्स और पैदल यात्री इसकी चपेट में आ गए।
https://twitter.com/ANI/status/1790187382089900188?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1790187382089900188%7Ctwgr%5E84f6cb62501419e05d8df61f06860561108e6bb9%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ptcnews.tv%2Fnews-in-punjabi%2Fheavy-devastation-due-to-storm-in-mumbai-14-people-died-due-to-falling-of-hoarding-in-ghatkopar-4390451
घाटकोपर में गिरा यह होर्डिंग अवैध
हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 लोग घायल हो गए। वडाला इलाके में भी तेज हवाओं के दौरान निर्माणाधीन ‘मेटल पार्किंग टावर’ सड़क पर गिर गया। बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक घाटकोपर में गिरा यह होर्डिंग अवैध था।
यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?
बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, होर्डिंग का आकार 120 गुणा 120 फीट था। उन्होंने कहा कि 40 गुणा 40 फीट से अधिक साइज के होर्डिंग्स लगाना प्रतिबंधित है। घाटकोपर में ये होर्डिंग 100 फीट ऊंचा और इसका 250 टन वजनी लोहे का था।
अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?








