Wedding Insurance: क्या वेडिंग इंश्योरेंस के बारे जानते है आप? जाने क्या- क्या होता है इसमें कवर

Daily Samvad
5 Min Read
Marriage
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 676 शब्द|📅 15 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Wedding Insurance: हर कोई चाहता है कि उसकी शादी बॉलीवुड फिल्मों जैसे बैंड बाजा बारात, शानदार, वीरे दी वेडिंग जैसी हो। इसके लिए आजकल लोग इवेंट प्लानर अपॉइंट करते हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

शादी में खाना-पीना, गिफ्ट, डेकोरेशन से लेकर हर फंक्शन टॉप क्लास हो इसके लिए भी बहुत खर्च किया जाता है। इन खर्चों से अनुमान लगाया जा सकता है कि भारत में शादी को भव्य बनाने के लिए बहुत पैसे खर्च होते हैं।

शादी को शानदार बनाने के लिए हम भले ही ज्यादा पैसे खर्च करते हैं पर हम चिंतित होते हैं कि शादी के सभी फंक्शन सही तरह से हो जाए। कई बार शादी में आग या फिर कोई दूसरा एक्सीडेंट हो जाता है।

इन दुर्घटनाओं से जहां एक तरफ शादी का सारा मजा फीका हो जाता है वहीं दूसरी तरफ इससे वित्तीय नुकसान भी होता है। हम इन दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधान हो सकते हैं पर वित्तीय नुकसान के लिए क्या करें?

क्या होता है वेडिंग इंश्योरेंस ( What is Wedding Insurance)

वेडिंग इंश्योरेंस एक तरह का एक्सीडेंट इंश्योरेंस (Accident insurance) होता है। इसमें आप शादी के दिन से जुड़े वित्तीय नुकसान को कवर कर सकते हैं। यह एक तरह से आपके शादी के दिन को फाइनेंशियल सिक्योरिटी देता है। इसमें आप अपनी शादी के कैंसिल होने पर नुकसान या फिर कोई अतिरिक्त खर्चों की भरपाई कर सकते हैं।

वेडिंग इंश्योरेंस क्या-क्या होता है कवर

अगर किसी वजह से आपकी शादी कैंसिल हो जाती है या फिर पोसपोंड हो जाती है (जैसे-प्राकृतिक आपदा, बीमारी, परिवार में किसी की मृत्यु के कारण) तो उसे भी इस बीमा में कवर किया जाता है।

शादी में कई बार केटर्स या फिर टेंट हाउस विक्रेता आखिरी मौके पर मना कर देते हैं और दूसरा विक्रेता ज्यादा पैसे की मांग करते हैं। इस इंश्योरेंस में इसे भी कवर किया जाता है।

आपने जो बैंकेट हॉल बुक किया था वह किसी वजह से बंद हो गया और आपने पहले ही पेमेंट किया था। अब दूसरे बैंकेट हॉल को बुक करने में एक्स्ट्रा चार्ज लग रहे हैं। इस तरह की स्थिति को भी इस इंश्योरेंस में कवर होती है।

अगर शादी के फंक्शन में दूल्हा, दुल्हन या परिवार का कोई मेंबर बीमार या घायल हो जाए तो वेडिंग इंश्योरेंस में यह सब कवर होता है। इंश

कितनी तरह का होता है वेडिंग इंश्योरेंस

भारत में वेडिंग इंश्योरेंस का मार्केट धीरे-धीरे विकसित हो रहा है। वर्तमान में केवल कुछ कंपनियां ही वेडिंग इंश्योरेंस देती है। वेडिंग इंश्योरेंस कई तरह के होते हैं।

कैंसिलेशन या स्थगन बीमा- इसमें शादी कैंसिल या फिर पोसपांड होने जैसे स्थिति को कवर किया जाता है।

लायबिलिटी इंश्योरेंस- अगर शादी के फंक्शन में किसी को कोई चोट या संपत्ति के क्षति होने से बचाता है।

विक्रेता विफलता बीमा- अगर कोई विक्रेता सुविधा देने से मना कर देता है तो उससे होने वाले नुकसान को कवर किया जाता है।

ज्वेलरी इंश्योरेंस- शादी में कोई ज्वेलरी को नुकसान या फिर खो जाती है तो उससे होने वाले क्षति से बचाता है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी इंश्योरेंस- अगर फोटोग्राफर या वीडियोग्राफर सर्विस देने से मना कर दें तो उससे होने वाले नुकसान को कवर किया जाता है।

इंश्योरेंस पर कैसे पड़ेगा इसका प्रभाव

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने हाल ही में शादी को लेकर आंकड़े जारी किये थे। इन आंकड़ों के अनुसार आने वाले कुछ महीनों में 35 लाख से ज्यादा शादियां होगी। ऐसे में हम अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर हर शादी के लिए वेडिंग इंश्योरेंस करवाया जाए तो इससे इंश्योरेंस सेक्टर में कितनी तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

दुनिया के हर देश में शादी काफी शानदार तरीके से मनाई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्लोबल वेडिंग सर्विसेज मार्केट वर्ष 2020 में 160.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था। इसी तरह अगर वेडिंग मार्केट में तेजी रही तो वर्ष 2030 में यह तक 414.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

क्या सच में CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *