Arvind Kejriwal: PM मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं- केजरीवाल

Daily Samvad
2 Min Read
Arvind Kejriwal
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 17 May 2024

डेली संवाद, लखनऊ। Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ संयुक्‍त प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने दावा क‍िया क‍ि अगर बीजेपी की जीत होगी तो योगी आद‍ित्‍यनाथ को सीएम पद से हटा द‍िया जाएगा।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज लखनऊ में मैं उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से इंड‍िया गठबंधन को वोट करने के लिए अपील करने आया हूं। मैं 4 बातें रखना चाहता हूं-

  1. इस चुनाव में PM मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह (Amit Shah) के लिए वोट मांग रहे हैं।
  2. अगर ये लोग जीत गए तो योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को 2-3 महीने में सीएम पद से हटा दिया जाएगा।
  3. अगर ये जीत गए तो इनकी पूरी तैयारी है कि ये संविधान बदलकर SC, ST, OBC का आरक्षण खत्म कर देंगे।
  4. देश भर से जो आंकड़े आ रहे हैं वह दिखा रहे हैं कि 4 जून को INDIA गठबंधन की सरकार बनने वाली है।

‘योगी का हटना लगभग तय है’

केजरीवाल ने कहा, ”जब मैंने कहा था कि सीएम योगी को हटा दिया जाएगा, इस पर किसी भाजपा नेता की टिप्पणी नहीं आई… उनका हटना अब लगभग तय है।”

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

केजरीवाल ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा नहीं कहा है कि वे 75 साल की उम्र में इस्तीफा नहीं देंगे। पीएम मोदी का ये नियम उन्हीं के द्वारा बनाया गया है और मुझे उम्मीद है कि वे अपने नियम को फॉलो करेंगे, नहीं तो लोग कहेंगे कि पीएम मोदी ने ये नियम लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को हटाने के लिए बनाया था।

क्या सच में CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *