Punjab News: पंजाब में हाशिए पर अकाली दल, सुखबीर बादल ने इस नेता पर किया बड़ा एक्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 16 May 2024

डेली संवाद, बटाला। Punjab News: Lok Sabha Election 2024- पंजाब में हाशिए पर चल रहे शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Badal) ने आज बड़ा एक्शन लिया है। सुखबीर बादल ने विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक के इंचार्ज रविकरण सिंह काहलों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

सुखबीर बादल ने कहा कि अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरदासपुर से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पार्टी में ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है।

DALJIT SINGH CHEEMA
DALJIT SINGH CHEEMA

पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने के आरोप

चीमा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने डेरा बाबा नानक विधानसभा इंचार्ज रविकरण सिंह काहलों को पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

उन्होंने कहा कि बादल ने कहा कि अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि रविकरण हलका डेरा बाबा नानक से 2022 में सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ लड़ चुके हैं। रविकरण सिंह काहलों पूर्व मंत्री एवं विधानसभा स्पीकर रह चुके स्वर्गीय निर्मल सिंह काहलों के पुत्र हैं।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *