IKGPTU News: पी.टी.यू ने अकादमिक सत्र 2024-25 के लिए कैम्पस एडमिशन इनफार्मेशन की जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 444 शब्द|📅 16 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। IKGPTU News: प्रदेश की पहली तकनीकी शिक्षा यूनिवर्सिटी, आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर-कपूरथला (स्थापित नाम पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर) ने अकादमिक सत्र 2024-25 के लिए कैम्पस एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ऑनलाइन चॉइस भरने की प्रक्रिया शुरू

यूनिवर्सिटी ने मुख्य कैंपस कपूरथला एवं यूनिवर्सिटी के अन्य कैम्पस अमृतसर, बटाला, होशियारपुर एवं मोहाली (दो कैम्पस) के लिए ऑनलाइन चॉइस भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया इस बार एडवांस में शुरू की गई है। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो (डॉ) सुशील मित्तल ने कैम्पस एडमिशन इनफार्मेशन बुकलेट एवं इन हैंड इनफार्मेशन पेपर एवं दाखिला क्यू आर कोड़ बुधवार को भावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं जरनल पब्लिक के लिए जारी किया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

कुलपति प्रो (डॉ) मित्तल ने बताया कि 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद से स्टेट टेक्निकल यूनिवर्सिटी, एफिलिएटेड कॉलेजों में एडमिशन के रूझान एकदम से बढे हैं, जिसे देखते हुए इस बार दाखिला प्रक्रिया बीते सालों से एडवांस में शुरू की गई है। उन्होंने पी.टी.यू के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, आर्किटेक्चरल एवं अन्य प्रोफेशनल कोर्सेस की ग्लोबल विश्वसनीयता पर संतुष्टि जाहिर करते हुए पंजाब की तकनीकी शिक्षा को बेहतर भविष्य का जरिया बताया है।

एडमिशन प्रक्रिया इनफार्मेशन जारी करते हुए रजिस्ट्रार डॉ.एस.के मिश्रा ने इस एडमिशन सत्र के लिए पंजाब के तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग की सराहना करते हुए प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक सिखलाई विभाग विवेक प्रताप सिंह, आई.ए.एस का आभार जताया जिन्होंने अर्ली एडमिशन नोटिफिकेशन जारी की। उन्होंने कहा कि इससे लाखों विद्यार्थियों को सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

डीन अकादमिक एवं चीफ कोऑर्डिनेटर एडमिशन प्रो (डॉ) विकास चावला ने बताया कि यूनिवर्सिटी की ऑफिसियल वेबसाइट www.ptu.ac.in एवं लिंक https://admissions.ptu.ac.in/Default.aspx पर दाखिलों से जुडी सभी जानकारियां सांझी कर दी गई हैं। इसमें फीस स्ट्रक्चर, कैम्पस प्रोग्राम, स्कालरशिप, नए कोर्स इत्यादि की सारी जानकारी शामिल की गई है।

ऑनलाइन अदायगी के साथ कर सकते आवेदन

उन्होंने बताया कि मुख्य कैंपस कपूरथला एवं यूनिवर्सिटी के अन्य कैम्पस अमृतसर, बटाला, होशियारपुर एवं मोहाली के लिए ऑनलाइन चॉइस भरने की प्रक्रिया शुरू है। विद्यार्थी मात्र 2000 रुपये की ऑनलाइन अदायगी के साथ इन सभी कैम्पस में अपनी सीट के लिए आवेदन कर सकता है।

प्रो (डॉ) चावला ने बताया कि यूनिवर्सिटी अपने विद्यार्थियों को अल्ट्रा मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर, लैब्स, टॉप क्लास नॉलेज रिसोर्स सेंटर (लाइब्रेरी), पी.एच.डी फैकल्टी, बेस्ट प्लेसमेंट्स के अवसर मुहैया करवा रही है, इसीलिए मात्र 8 से 10 साल में ही कैम्पस स्टडी में पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों का विश्वास बढ़ा है।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *