Petrol-Diesel Price: नोएडा-चंडीगढ़ में लगातार दूसरे दिन गिरे दाम, जाने अपने शहरों के नए रेट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 17 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बरकरार है। हालांकि, क्रूड में जारी तेजी और मंदी का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस बीच देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने फ्यूल के नए दाम अपडेट कर दिए हैं। आज भी देश भर के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ शहरों व राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में घटे और बढ़े जरूर हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

आंध्रा प्रदेश,गुजरात, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। वहीं गोवा, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र और पंजाब में ईंधन दाम कम हुए हैं। वहीं नोएडा और चंडीगढ़ में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती हुई है।

  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

अन्य शहरों में तेल के दाम

  • नोएडा: पेट्रोल 94.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 94.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 99.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 101.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल 94.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *