Canada News: कनाडा बनता जा रहा है खतरनाक देश, पढ़ें CIHS की रिपोर्ट

Daily Samvad
4 Min Read
Canada News
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 500 शब्द|📅 17 May 2024

ओटावा (कनाडा)। Canada News: कनाडा (Live in Canada) में रहना अब खतरनाक होता जा रहा है। खासकर भारतीय मूल (Indian in Canada) के लोगों के लिए कनाडा बेहद ही खतरनाक बन गया है। कहा जा रहा है कि खालिस्तान (Khalistan) समर्थक चरमपंथी कनाडा (Canada) में भारतीय के खिलाफ खतरा बन गए हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

नई दिल्ली स्थित एक थिंक टैंग सेंटर फॉर इंडीग्रेटेड एंड होलिस्टिक स्टडीज (CIHS) ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि हाल के महीनों में कनाडा में भारतीयों और हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण, जेनोफोबिया और हिंसा की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है।

Canada News: कनाडा बनता जा रहा है खतरनाक देश, पढ़ें CIHS की रिपोर्ट
india vs canada clash

भारतीय समुदाय चरपमंथी समूहों के निशाने पर

कनाडा में हिंदू और भारतीय समुदाय चरपमंथी समूहों के निशाने पर हैं, जिनमें खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी भी शामिल हैं। सीआईएचएस की रिपोर्ट में कनाडा में खालिस्तान चरमपंथियों के खुलेआम घूमने और मंदिरों व राजनयिकों समेत अन्य भारतीय प्रतीकों को निशाना बनाकर हिंदू अल्पसंख्यकों को डराने-धमकाने के उनके कारनाों के बारे में चिंता व्यक्त की गई है।

प्रधानमंत्री ट्रूडो को जिम्मेदार ठहराया

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का भारत विरोधी समूहों के साथ खुलेआम संबंध रखना न केवल द्विपक्षीय संबंधों बल्कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है। थिंक टैंक ने कनाडा में भारतीय के लिए बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री ट्रूडो को जिम्मेदार ठहराया।

टोरंटो में खालसा दिवस के कार्यक्रम के अंत में सिख समुदाय ने ट्रूडो को तलवार भेंट की।
टोरंटो में खालसा दिवस के कार्यक्रम के अंत में सिख समुदाय ने ट्रूडो को तलवार भेंट की।

आतंकवादियों की खुलेआम तारीफ

थिंक टैंक ने कहा कि ट्रूडो के रवैये ने उनकी सरकार की लोकतंत्र और भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता पर संदेह पैदा किया है। कनाडा की ट्रूडो सरकार ने खालिस्तान समर्थक तत्वों की रैलियों को मंजूरी दी है, जिसमें भारत में दोषी करार दिए गए आतंकवादियों की खुलेआम तारीफ की जाती है।

तलविंदर सिंह परमार के पोस्टर देखे गए

इसी महीने कैलगरी और ओंटारियो में रैलियों का आयोजन किया गया था। कैलगरी परेड में प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के पूर्व प्रमुख तलविंदर सिंह परमार के पोस्टर देखे गए। तलविंदर 1985 में एयर इंडिया के विमान में विस्फोट के लिए जिम्मेदार था, जिसमें सभी 329 लोग मारे गए थे।

Canada Visa
Canada Visa

अपराधियों को वीजा दिया जा रहा है

सीआईएचएस की रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब कुछ दिन पहले ही नई दिल्ली ने कनाडा पर वोटबैंक की राजनीति के लिए खालिस्तान समर्थक अलगाववादियों को जगह देने का आरोप लगाया है। नई दिल्ली ने ये भी कहा है कि भारत में वांटेड अपराधियों को कनाडा में वीजा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

कनाडा के इमिग्रेशन विभाग के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से देश में पहुंचने वाले प्रवासियों में भारतीयों की संख्या शीर्ष पर रही है। भारत के बाद कनाडा में दुनिया का सबसे बड़ा सिख समुदाय भी है।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *