Haryana Bus Fire: एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, चलती बस में लगी आग, पंजाब के 9 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा की हालत नाजुक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 335 शब्द|📅 18 May 2024

डेली संवाद, तावड़ू। Haryana Bus Fire: एक्सप्रेस-वे (Express Way) पर बड़ा हादसा हुआ है। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (Kundli-Manesar-Palwal Expressway) पर नूंह जिले में स्थित गांव धुलावट के पास चलती बस में आग लगने से 8 लोग जिंदा जल गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जब‍कि‍ एक ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया। बस में सवार करीब 60 लोगों में बीस से अधिक लोग बुरी तरह से झुलसे हैं। जिसमें कई बच्चे और महिलाएं भी हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

हादसा रात करीब पौने दो बजे हुआ। बस में पंजाब के होशियार पुर तथा चंडीगढ़ में रहने वाले लोग सवार थे। एक टूरिस्ट कंपनी की बस को सात दिन के लिए बुक कर धार्मिकस्थलों पर दर्शन करने के लिए निकले थे। मथुरा और वृंदावन से चंडीगढ़ जाते वक्त हादसा हुआ।

बस के पिछले हिस्से में आग लगी

हादसे में झुलसी सरोज पुंज, पूनम ने बताया कि रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच में जैसे ही बस केएमपी पर धुलावट गांव की सीमा में पहुंचे तभी एक बाइक सवार युवक ने बस के आगे बाइक को लगाकर रुकवाया और बताया कि बस के पिछले हिस्से में आग लगी हुई है।

बस के शीशे तोड़ श्रद्धालुओं को निकाला

आग की लपटें देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने बस के शीशे तोड़ श्रद्धालुओं को निकाला। बस रुकते ही आग ने पूरी बस को चपेट में लिया। कुछ लोग गेट तथा कुछ शीशे तोड़कर बाहर निकाले गए। पास के गांव के लोगों ने भी मदद की। पीछे बैठे आठ लोग बस से नहीं निकल पाये और जिंदा जल गए।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

सूचना पाकर मौके पर शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार,सदर थाना प्रभारी जितेंद्र,डीएसपी मुकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया भी पहुंच गए, जहां उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भेज दिया।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *