Cannes Film Festival: बॉलीवुड हसीनाओं के Cannes लुक, नहीं हुई इस बार ऐश्वर्या राय से एक भी Fashion Mistake

Daily Samvad
6 Min Read
ashwariya rai Bachhan
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 750 शब्द|📅 20 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Cannes Film Festival 2024: कांस फिल्म फेस्टिवल और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का नाता बेहद पुराना है। ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ साथ इस बार कियारा आडवाणी और अदिति राव हैदरी भी हिस्सा रही।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

कान्स नियमित ऐश्वर्या ने 2002 में फिल्म महोत्सव में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की। 22 साल से इस रेड कार्पेट (Red Carpet) में उनके एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिले हैं।

ऐश्वर्या राय की ग्रैंड एंट्री

इस बार भी उनका इंतजार बेसर्बी से किया जा रहा है। ऐश्वर्या राय ग्रैंड एंट्री के बाद से ही हर तरफ बस उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। इस बार उन्होंने मोनोक्रोमैटिक लुक चुना जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था।

विश्व सुंदरी का लुक इतना कमाल था कि यूजर्स इसमें कोई कमी नहीं निकाल पाए। हालांकि पुराने लुक की बात करें तो ऐश्वर्या राय किसी ना किसी कारण ट्रोल हो चुकी हैं।

2002 में ऐश्वर्या राय का पहला look

ऐश्वर्या राय ने पहली बार कांस फिल्म फेस्टिवल में पीली रंग की सारी पहनी जिसमें वो काफी सुन्दर लगी। फैंस ने उनका ये इंडियन लुक बेहद पसंद आया था और खुब तारीफ की थी। वो इस कांस में शाहरुख खान के साथ आई थी।

Aishwarya Rai at Cannes Festival
Aishwarya Rai at Cannes Festival

चलिए जानते हैं उनके पुराने लुक्स में क्या हुई थी Fashion Mistake-

  1. 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ब्लैक और सिल्वर सीक्वेंस वाली बॉडी फिट ड्रेस पहनकर पहुंची थी, इसके साथ उन्होंने एक बड़ी सी हुडी कैरी की थी। वैसे तो ऐश ने सबसे हटकर लुक चुना था लेकिन लोगों को यह खास पसंद नहीं आया। कुछ ने तो इसे समोसा ड्रेस तक कह डाला था।
Aishwarya Rai at Cannes film festival
Aishwarya Rai at Cannes film festival

2. ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022’ में एक्ट्रेसने इटैलियन लग्जरी फैशन डिजाइनर Domenico Dolce एंड Stefano Gabbana के फैशन हाउस Dolce & Gabbana का डिजाइन किया हुआ 3डी कस्टम फिट गाउन पहना था। हालांकि लोगों को ये लुक भी खास पसंद नहीं आया, उनके कहना है कि वह अब बूढ़ी लगने लगी है।

3. इससे पहले वह इंडियन डिजाइनर गौरव गुप्ता लाइट पर्पल कलर का गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर उतरी थी। उस दौरान भी ऐश्वर्या राय का एक्सपेरिमेंट लोगों का दिल जीत नहीं पाया। फैंस ने साफ कहा था कि वह इससे बेहतर पहन सकती थी।

4. 72वें कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन सफेद ड्रेस में रेड कार्पेट पर छा गई थी। उनका आउटफिट और मेकअप तो ठीक था, मगर व्हाइट लुक के साथ गोल्डन नेलपेंट लगाकर उन्होंने अपना पूरा लुक खराब कर लिया था। उनकी यह सबसे बड़ी फैशन मिस्टेक थी।

5. ऐश्वर्या राय की पर्पल लिपस्टिक को भला कौन भूल सकता है। जब उन्होंने कान के रेड कारपेट पर वॉक किया तो उनके आउटफिट से ज्यादा उनकी लिपस्टिक की चर्चा हुई। लिपस्टिक का वह कलर उन पर बिल्कुल नहीं जच रहा था, जिसके कारण उन्हें लोगों से बहुत कुछ सुनने को मिला।

aishwarya rai bachchan cannes film festiva 2
aishwarya rai bachchan cannes film festiva

6. साल 2003 में ऐश्वर्या नीता लुल्ला के ट्रेडिशनल वियर में कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर पहुंची थी। इस दौरान वह ग्रीन गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी के साथ स्लीपर्स पहनकर पहुंच गई थी। इसी चप्पल के कारण लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

7. 2019 में ऐश ने Jean-Louis Sabaji का वन-शोल्डर गोल्डन मैटेलिक फिश-कट गाउन कैरी किया था। ऐश्वर्या का आउटफिट तो ठीक था लेकिन आउटफिट से ज्यादा उनके ईयर मेकअप ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान उन्होंने कुछ नया ट्राई करने की सोची लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई।

aishwarya rai bachchan cannes film festival 3
aishwarya rai bachchan cannes film festival

साल 2024 का look

77वें कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना होने के दौरान ऐश्वर्या राय को देखकर मालूम हुआ कि उनके हाथ में चोट लगी है। इस लुक की लोगो ने खूब तारीफ की है।

aishwarya rai bachchan cannes film festival 4
aishwarya rai bachchan cannes film festival

कान्स से कियारा का पहला लुक आया सामने

बॉलीवुड हसीना कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने रेड कार्पेट से पहले मीडिया इंट्रैक्शन के लिए रेडी लुक से ही सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। रेड कार्पेट पर वॉक करने से पहले एक्ट्रेस ने फ्रेंच रिवेरा से अपना पहला लुक फैंस के लिए शेयर किया है। उनकी खूबसूरत तस्वीरें देख फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *