Jalandhar News: BJP गुरुद्वारा पर कब्जा कर रही है, RSS के लोग गुरुद्वारा चला रहे हैं – बादल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 18 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024- शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) ने कहा है कि मैं लोगों को विश्वास दिलवाता हूं कि जालंधर लोकसभा (Jalandhar Lok Sabha) सीट पर पर अकाली दल बाकी पार्टियों से अच्छा काम करेगी।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

सुखबीर बादल ने कहा कि BJP ने दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर कब्जा कर लिया है। RSS जैसा संगठन गुरुद्वारा चला रहे हैं, ये पंजाबीयत के खिलाफ है। सरकार द्वारा NSA का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

पंजाब की आवाज हम उठा रहे हैं

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हर पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है। पंजाब में चार मुख्य पार्टी चुनाव लड़ रही है। मगर पंजाब की आवाज उठाने के लिए सिर्फ शिअद आगे आई है। बाकी पार्टी पंजाब के लिए नहीं, बल्कि अपने लिए काम कर रही हैं।

अकाली दल पंजाब के भाईचारे को कायम करने में जुटा

उन्होंने कहा कि अकाली दल एक ऐसी पार्टी है, जो चाहती है कि पंजाब में भाईचारा बना रहे। इससे से पंजाब तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि, मेरे पिता मुख्यमंत्री थे, तब सभी धर्म के लोग कहते थे कि प्रकाश सिंह बादल हमारे हैं। मगर आज की पार्टियां ऐसा नहीं कर रही। कुछ नेताओं के लिए देश नहीं, सिर्फ अपनी राजनीति जरूरी है।

पंजाब के पास अपनी कैपिटल तक नहीं है

उन्होंने कहा कि, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि पंजाब में जो भी पार्टी एक दूसरे के धर्म को लड़ाने वाली पार्टियां आ रही हैं, उन्हें यहां चलने नहीं दिया जाएगा। पंजाब के पास अपनी कैपिटल तक नहीं है। कोई भी पार्टी पंजाब के लिए काम नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

सुखबीर सिंह बादल ने जालंधर में कई कांग्रेसी और AAP नेताओं को अकाली दल में शामिल करवाया। इस दौरान उनके साथ जालंधर शिअद के उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी भी मौजूद रहे।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *