Punjab News: पंजाब के धार्मिक डेरे में बड़ा ब्लास्ट, कई लोग जख्मी, मची भगदड़

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 18 May 2024

डेली संवाद, श्री मुक्तसर साहिब। Punjab News: श्री मुक्तसर साहिब जिले के गिद्दड़बाहा स्थित डेरा बाबा गंगा राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि डेरा बाबा गंगा राम में आज अचानक गैस सिलेंडर फटने से बड़ा ब्लास्ट हो गया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस हादसे में छह लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बता दे कि यह घटना कैंप में चल रहे सालगिरह समारोह के दौरान अचानक घटी है। वहीं हादसे में घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

Punjab News: पंजाब के धार्मिक डेरे में बड़ा ब्लास्ट, कई लोग जख्मी, मची भगदड़

1 हफ्ते तक लगातार धार्मिक आयोजन

बता दें कि बाबा गंगा राम जी की बरसी के मौके पर डेरे पर करीब 1 हफ्ते तक लगातार धार्मिक आयोजन होते हैं और इस दौरान विशाल लंगर लगाया जाता है। इसी आयोजन के दौरान गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई, इस दौरान 6 लोग घायल भी हो गए।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के लिए लंगर तैयार किए जा रहे थे, तभी गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। वहीं जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल इस घटना से ज्यादा नुकसान होने से बचाव हो गया है।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *