Find Lost Mobile: क्या IMEI नंबर से चोरी हुआ फोन मिल सकता है, जाने कैसे

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 481 शब्द|📅 20 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Find Lost Mobile: प्रत्येक स्मार्टफोन में एक खास नंबर होता है जिसे IMEI (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) कहा जाता है। IMEI हमेशा यूनीक नंबर होते हैं। ये किसी भी अन्य फोन के IMEI से मेल नहीं खाते हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

IMEI नंबर बड़े ही काम के होते हैं। IMEI की मदद से चोरी हुए फोन को खोजा जा सकता है और यह भी पता लगाया जा सकता है कि आपके पास जो फोन है वह असली है या नकली।

इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी

किसी कारणवश मोबाइल गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो बड़ी तकलीफ होती है और इसे खोजना एक बड़ा काम हो जाता है लेकिन आपको पता होना चाहिए कि IMEI (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) की मदद से आपका खोया हुआ फोन शायद मिल भी सकता है।

*#06# डायल करके जान सकते हैं अपना IMEI नंबर

सबसे जरूरी यह है कि IMEI नंबर कैसा पता लगाया जाए। आप अपने फोन में *#06# डायल करके अपने फोन का IMEI नंबर निकाल सकते हैं। अब उस नंबर के जरिए आप फोन को ट्रैक कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे एप के बारे में बताएंगे जो IMEI नंबर के जरिए खोए हुए फोन को खोजने का दावा करता है।

IMEI नंबर को डालकर ट्रैक कर सकते

इस मोबाइल एप में आप अपने फोन के IMEI नंबर को डालकर उसे ट्रैक कर सकते हैं। खास बात यह है कि यदि आपके फोन में सिम कार्ड, इंटरनेट ऐक्सेस और जीपीएस लोकेशन भी नहीं होगा तब भी आप इस ट्रिक से अपने फोन को खोज सकते हैं।

IMEI नंबर आपको फोन के बॉक्स पर भी मिल जाएगा। यह आपको बॉक्स पर लगे मॉडल नंबर और सीरियल नंबर वाले स्टिकर के पास मिलेगा। IMEI नंबर 15 अंकों का होता है जो एक बार कोड के ऊपर लिखा होता है।

ट्रैकर एप को इंस्टॉल करना होगा

MEI नंबर मिल जाने के बाद किसी अन्य फोन में गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में IMEI फोन ट्रैकर एप को इंस्टॉल करना होगा। एप को फोन में इंस्टॉल करने के बाद आपको IMEI डालकर सर्च पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके फोन की लोकेशन आपको एक मैसेज के जरिए मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

फोन चोरी या गुम होने के बाद आपको पुलिस में भी IMEI नंबर के साथ शिकायत कर देनी चाहिए, क्योंकि पुलिस भी IMEI नंबर से ही फोन को ट्रैक करती है। एक बात का ध्यान रखें कि फोन खरीदने के बाद IMEI नंबर लिखकर किसी सुरक्षित जगह पर रख लें।

नोट- इस एप के जरिए फोन मिलने की गारंटी डेली संवाद नहीं देता है। यह रिपोर्ट प्ले-स्टोर पर एप के साथ दी गई जानकारी के आधार पर बनाई गई है।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *