डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024 – भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लोकसभा चुनावों से पहले जालंधर लोकसभा में मजबूती मिलते हुए कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी समेत दर्जनों कांग्रेसियों ने भाजपा ज्वॉइन की है।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
भाजपा ज्वाइन करने वालों में मंजीत सिंह सरोया सचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस, निरवैल सिंह, वेस्ट हल्के से दिनेश कपूर, हरीश कपूर, सुरेश धीर, हितेश प्रभाकर, नरेश धीर, दविंदर मुंजन, गोल्डी हंस, शाम लाल आदि शामिल है। उन्हें भाजपा ज्वॉइन करवाने के लिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा प्रभारी विजय रुपाणी पहुंचे।
मंजीत सरोया बोले- मोदी की नीतियों से प्रभावित हूं
रूपाणी के साथ जालंधर भाजपा लोकसभा से उम्मीदवार सुशील रिंकु, जालंधर वेस्ट से एमएलए शीतल अंगुराल विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर मंजीत सिंह सरोया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हूं जो कि राष्ट्रवाद की धारणा पर चलती है।
भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी
उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी और इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जालंधर में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।
यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम
सुशील रिंकु ने भाजपा जॉइन करने पर सभी का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा में भाजपा के बढ़ते जनाधार से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में पीएम मोदी पूरी तरह जालंधर में अधूरे कामों को पहल के आधार पर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी हार से बौखलाए कांग्रेसी और AAP लोगों को गुमराह कर रही है।
PM मोदी को केजरीवाल की चुनौती, AAP नेताओं के साथ BJP मुख्यालय आ रहा हूं, सभी को जेल में डाल दो






