Arvind Kejriwal: भाजपा मुख्यालय घेरने से पहले AAP के कई नेताओं व वर्करों को पुलिस ने हिरासत में लिया, दिल्ली में धारा 144 लागू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 19 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Arvind Kejriwal: Lok Sabha Election 2024- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) द्वारा भाजपा हेडक्वार्टर (BJP Office) पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने AAP के वर्करों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, केजरीवाल पार्टी ऑफिस पहुंच चुके हैं। ऑफिस उनके साथ पार्टी के नेता, सांसद और विधायक भी रहेंगे।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कुछ आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा है कि AAP ने प्रदर्शन के लिए कोई परमिशन नहीं ली है, इसलिए उन्हें मार्च करने नहीं दिया जाएगा।

BJP हेडक्वॉर्टर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी

उधर, पुलिस ने BJP हेडक्वॉर्टर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है, साथ ही धारा 144 लगा दी है। ट्रैफिक एडवाइजरी में भी DDU रोड पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच ट्रैफिक बंद कर दिया गया है।

भाजपा हमें कुचल नहीं कर सकती

केजरीवाल ने शनिवार 18 मई को 2 मिनट 33 सेकेंड का वीडियो जारी कर इसका ऐलान किया था। केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि भाजपा हमें कुचल नहीं कर सकती।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

उधर, AAP के प्रदर्शन के बीच स्वाति मालीवाल ने पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- कभी निर्भया के लिए इंसाफ मांगने वाले अब आरोपी (बिभव कुमार) का साथ दे रहे हैं।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *