Punjab News: शहर में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक को लगी गोली, इलाके में फैली सनसनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 20 May 2024

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: Firing in Punjab- पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के फिरोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया है। फायरिंग के कारण इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

जानकारी के मुताबिक शहर में अचानक तीन युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी और गोली लगने से घायल हुए इस युवक को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

तीनों युवकों और सागर के बीच जेल में झगड़ा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गोली लगने से घायल सागर नामक युवक के परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले इन तीनों युवकों और सागर के बीच जेल के अंदर झगड़ा हुआ था और कुछ समय पहले सागर जेल से बाहर आया था।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

हाल ही में उक्त तीनों लोग भी सामने आए, जो खुलेआम धमकी दे रहे थे कि सागर को जान से मार देंगे। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर शहर के बंसी गेट इलाके में उन्होंने सागर को देखा और उस पर गोली चला दी और गोली लगने से सागर घायल हो गया।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *