Lok Sabha Election: पांचवें चरण में कुल 57.35% वोटिंग, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 73% वोटिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 20 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। कुल 57.35% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73% और सबसे कम महाराष्ट्र में 48.88% मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के सेकेंड फेज की 35 सीटों पर 60.70%, झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 68.26% और लखनऊ ईस्ट सीट पर 52.25% वोटिंग हुई है।

CRPF जवान की मौत

उत्तर प्रदेश के महोबा में ड्यूटी के दौरान एक CRPF जवान की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर और हुगली में भाजपा कैंडिडेट्स और TMC समर्थकों के बीच झड़प हुई है।

मुंबई में मतदान केंद्र के पास डमी EVM रखने के आरोप में पुलिस ने शिवसेना (UBT) के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

इन हस्तियों ने डाले वोट

मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गुलजार, सुभाष घई, अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, मनोज वाजपेयी के अलावा RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और अनिल अंबानी ने वोटिंग की।

इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BSP सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने लखनऊ में, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में वोट डाला।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

543 लोकसभा सीटों में चौथे फेज तक 380 सीटों पर मतदान हो गया है। आज की सीटों को मिलाकर कुल 429 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग होगी।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *