Punjab Weather: पंजाब के 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी, सभी स्कूलों में 30 जून तक छुट्टियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 21 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में झुलसाती गर्मी के बीच हीट-वेव (Heat Wave) का असर बढ़ने लगा है। राज्य के 10 जिलों में मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट (Red Alert) जारी कर दिया गया है। आगे भी कई दिनों तक इसका असर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

हीट वेव के बीच पंजाब के बठिंडा का तापमान दूसरे दिन भी राज्य में सबसे अधिक रहा है। वहीं, आने वाले कई दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे। मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार आज पंजाब के 10 जिलों को रेड अलर्ट में रखा गया है।

बठिंडा का तापमान सबसे ज्यादा

यहां जलवायु सामान्य से भी अधिक गर्म है। माझा के अमृतसर व तरनतारन के अलावा पश्चिमी मालवा के फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला व मानसा में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

पंजाब में बठिंडा का तापमान दूसरे दिन भी सबसे अधिक रहा है। सोमवार बठिंडा का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, पंजाब का अधिकतम तापमान 21 मई 1978 को अमृतसर में दर्ज किया गया है, जो 47.7 डिग्री रहा है।

स्कूलों में छुटि्टयां घोषित

पंजाब सरकार ने बढ़ रही गर्मी को ध्यान में रखते हुए 21 मई से ही पूरे पंजाब के प्राइवेट, सरकारी स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की गई है। पहले पंजाब में गर्मी की छुटि्टयां 1 जून से 30 जून तक करवाने की जानकारी सांझा की गई थी। जिससे सोमवार को बदल दिया गया। अब पूरे पंजाब में 21 मई से 30 जून तक छुट्टियों की घोषणा की गई है।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *