Railway Insurance: क्या आप जानते है रेलवे अपने यात्री को देता है 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस?

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 468 शब्द|📅 21 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Railway Insurance: यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत के सभी रेलवे स्टेशन में चौबीस घंटे यात्रियों का हुजूम लगा रहता है। आप किसी भी रूट की ट्रेन देख लें बहुत कम चांस होगा की आपको ट्रेन खाली मिले। भारत में रेल यात्रियों की संख्या जहां हर साल बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ रेल हादसाग्रस्त की खबर आए दिन सुनने को मिल जाती है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

19 मई 2024 को ही शालीमार एक्सप्रेस पर लोहे का खंभा गिर जाने की वजह से 3 यात्री घायल हो गए। इस तरह के हादसे होने पर भारतीय रेलवे द्वारा इंश्योरेंस किया जाता है।

क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेलवे (Indian Railway) हर यात्री को रेलवे ट्रैवल इंश्योरेंस (Railway Travel Insurance) देता है। यह इंश्योरेंस उन यात्रियों को मिलता है जो ट्रेन की टिकट बुक करवाते समय इंश्योरेंस लेते हैं। कई लोग इस इंश्योरेंस के बारे में नहीं जानते हैं।

क्या है रेलवे ट्रैवल इंश्योरेंस?

रेलवे ट्रैवल इंश्योरेंस का लाभ उन यात्रियों को मिलता है जो ऑनलाइन टिकट बुक करवाते हैं। अगर कोई यात्री ऑफलाइन यानी काउंटर पर जाकर टिकट बुक करवाता है तो उसे यह लाभ नहीं मिलता है। वैसे तो यह इंश्योरेंस लेना पूरी तरह से यात्री पर निर्भर करता है। यात्री चाहे तो इस इंश्योरेंस के लिए मना भी कर सकता है।

रेल इंश्योरेंस का प्रीमियम 45 पैसे है। जनरल कोच या डिब्बे में सफर करने वाले यात्रियों को इस इंश्योरेंस का लाभ नहीं मिलता है।

कितने का होता है इंश्योरेंस

भारतीय रेलवे के इस इंश्योरेंस में 10 लाख रुपये का कवर मिलता है। इसमें रेल दुर्घटना में हुए नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस कंपनी द्वारा किया जाता है। अगर रेल हादसा में किसी यात्री की मृत्यु हो जाती है तो कंपनी नॉमिनी को 10 लाख रुपये का बीमा राशि देती है।

वहीं अगर कोई यात्री विकलांग हो जाता हो तब कंपनी यात्री को 10 लाख रुपये देती है। स्थायी विकलांग में यात्री को 7.5 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं, घायल यात्री को इलाज के लिए 2 लाख रुपये मिलते हैं।

कैसे करवाएं इंश्योरेंस

अगर आप भी रेलवे ट्रैवल इंश्योरेंस का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते समय ट्रैवल इंश्योरेंस का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। इंश्योरेंस के प्रीमियम का पैसा टिकट के साथ ही जोड़कर ले लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

आप जैसे ही इंश्योरेंस के ऑप्शन को सेलेक्ट करते हैं वैसे ही आपके ई-मेल आईडी (Email ID) और मोबाइल नंबर पर लिंक आ जाएगा। इस लिंक पर जाकर आपको नॉमिनी की डिटेल (Nominee Details) भरनी होगी। नॉमिनी का नाम एड ऑन करने के बाद इंश्योरेंस क्लेम (Insurance Claim) आसानी से मिल जाता है।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *