Punjab News: जालंधर में कांग्रेस MLA कोटली CM मान पर भड़के, पंजाब SC-कमिशन चेयरमैन की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 21 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: जालंधर के हलका आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली मंगलवार को राज्य के सीएम भगवंत सिंह मान के खिलाफ जमकर भड़के।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

कोटली ने सीएम मान द्वारा चुनावों के दौरान किए गए वादों पर सवाल उठाए और कहा कि आप सरकार द्वारा किया गया एक भी वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया। आप द्वारा किए गए वादों के चलते राज्य के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

कोटली बोले- आप की नीतियां दलितों के खिलाफ

पंजाब प्रेस क्लब जालंधर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कोटली ने कहा कि, आप सरकार ने कहा था कि वह दलितों की तरक्की के लिए हर कदम उठाएगी, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ बल्कि दलितों की तरक्की रोकने का काम आप सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में आप के सात राज्यसभा मेंबर है। जिसमें एक भी दलित नहीं है। इससे पता चलता है कि आप की दलितों की प्रति मानसिकता क्या है। आप चाहती ही नहीं कि कोई दलित नेता केंद्र में पंजाब को रिप्रजेंट करे।

पंजाब में एससी कमिशन को आप सरकार ने तोड़ा

कोटली ने आगे कहा कि राज्य में एससी कमिशन को आप सरकार द्वारा तोड़ दिया गया। पंजाब में अलग अलग कमिशन हैं, आप सरकार द्वारा किसी को नहीं तोड़ा गया, मगर एससी कमिशन को मुख्य तौर पर तोड़ा गया। आप ने पंजाब विधानसभा में रैगुलेशन पास कर इसे तोड़ा गया।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

एससी आयोग के पहले दस मेंबर होते थे, जिनकी संख्या पांच कर दी गई। इसके बाद 6 साल का कार्यकाल कम करके 3 साल कर दिया गया। साथ ही सबसे बड़ी बात तो ये थी कि एससी कमिशन का चेयरमैन कोई एससी नहीं बनाया गया, बल्कि किसी अन्य जाति के व्यक्ति को आयोग का चेयरमैन बना दिया गया। ये दलितों के साथ आप का अन्याय है।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *