Punjab News: पंजाब के वोटर पोलिंग बूथों पर लगी कतार की जानकारी घर बैठे ही जान सकेंगे

Daily Samvad
3 Min Read
Daily Samvad Big News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 402 शब्द|📅 25 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: Lok Sabha Election 2024 – पंजाब के वोटर (Voter) वोटों वाले दिन 1 जून को अपने पोलिंग बूथ पर जाने से पहले यह जान सकेंगे कि उनके बूथ पर कितने लोग वोट देने के लिए कतार में खड़े हैं। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा शनिवार को वोटरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ’वोटर क्यू इन्फोरमेशन सिस्टम’ शुरू किया गया है। यह सिस्टम एनआईसी पंजाब और मेटा के साथ मिलकर तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये सिबिन सी ने बताया कि वोटर क्यू इन्फोरमेशन सिस्टम को बरतने के लिए वोटरों को एक वटसऐप नंबर 7447447217 पर ‘वोट’ टाइप करके मेसेज भेजना होगा। इसके बाद एक लिंक प्राप्त होगा जिस पर क्लिक करने बाद में 2 आप्शन ; (1) लोकेशन वाइज़ (2) बूथ वाइज़ स्क्रीन पर आऐंगे।

वोटर को बूथ नंबर लिख कर भेजना होगा

उन्होंने बताया कि लोकेशन वाइज़ ऑप्शन को चुनने के बाद वोटर को अपनी लोकेशन शेयर करनी होगी, जिसके बाद मोबायल की स्क्रीन पर वोटर के घर नजदीक के पोलिंग बूथों की सूची आ जायेगी। इसके बाद वोटर को बूथ नंबर लिख कर भेजना होगा और तुरंत मोबायल की स्क्रीन पर यह जानकारी आ जायेगी कि उस बूथ पर वोट डालने के लिए कितने वोटर कतार में खड़े हैं।

वोटरों की गिनती जान सकेगा

सिबिन सी ने आगे बताया कि यदि वोटर दूसरा ऑप्शन बूथ वाइज़ चुनता है तो उसे पंजाब राज्य चुनने के बाद अपने जि़ले को चुनना होगा और उस जि़ले के सभी विधान सभा हलके स्क्रीन पर आ जाएंगे। अपना विधान सभा हलका चुनने के बाद सम्बन्धित बूथ नंबर भरना होगा, जिससे वोटर अपने बूथ पर वोट देने के लिए खड़े वोटरों की गिनती जान सकेगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव, हजारों भारतीय छात्रों और नागरिकों को झटका

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जहाँ एक तरफ़ 1 जून को वोटिंग वाले दिन वोटरों को गर्मी से बचाने के लिए हर तरह के प्रबंध मुकम्मल किये जा रहे हैं, वहीं इस वोटिंग क्यू सिस्टम के ज़रिये वोटर अपने मुताबिक उस समय पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाल सकेगा जब बूथ पर ज़्यादा भीड़ नहीं होगी। इससे वोटर गर्मी से भी बचेगा और उसके समय की भी बचत होगी।

जिन्दा है हिमाचली का आशिक, पुलिस की कहानी निकली झूठी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *