Weather Update Today: पंजाब समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी, आने वाला है तूफान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 26 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Update Today: देश में प्रचंड गर्मी के बीच लू का प्रकोप जारी है। चक्रवात रेमल तूफान 26 मई यानी आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) में दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 26 मई को यह तूफान पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों में असाधारण रूप से तेज हवाओं और बारिश के साथ पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

इस बीच मौसम विभाग ने 26 मई के लिए बंगाल और ओडिशा में हाई अलर्ट जारी किया है। इस तूफान के कारण पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में त्रिपुरा, असम, नागालैंड और मणिपुर में भी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे कई दक्षिणी राज्यों के लिए 28 मई तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में लू का अलर्ट

उधर, उत्तर भारत में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अभी भी गर्मी का सितम जारी रहेगा। 25 मई से नौतपा के आगमन से देश के कुछ हिस्सों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के लिए लू (हीटवेव) का रेड अलर्ट जारी किया है।

कहां-कितना तापमान?

राज्यतापमान
राजस्थान 50.0
दिल्ली46.8
महाराष्ट्र45.6
मध्य प्रदेश45.5
उत्तर प्रदेश45.0
गुजरात 44.4
पंजाब43.6

28 मई को चलेंगी लू

जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ इलाकों में 28 मई तक लू चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 से 28 मई तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 और 28 मई को गर्म हवाएं चलेंगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव, हजारों भारतीय छात्रों और नागरिकों को झटका

वहीं, राजस्थान में 24 से 28 मई तक लू चलने की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी इस दौरान लू चलेगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 24 से 26 मई तक लू चलने की संभावना है, जबकि दिल्ली में 28 मई तक लू चल सकती है।

जिन्दा है हिमाचली का आशिक, पुलिस की कहानी निकली झूठी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *