Abram Khan Birthday: अबराम खान ने समझ लिया था बिग बी को अपना दादाजी, बिग बी ने पोस्ट में लिखा- मैं उसके पिता का पिता हूं

Daily Samvad
3 Min Read
Shahrukh Khan
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 418 शब्द|📅 26 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Abram Khan Birthday: बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान के छोटे लाडले बेटे अबराम खान (AbRam Khan) फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। तैमूर और जेह की तरह अबराम भी अक्सर लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं और अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। किंग खान के फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

अबराम खान कल यानी 27 मई को अपना 11वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। उनके इस जन्मदिन पर चलिए हम आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा बताते हैं, जब अबराम बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को अपना “दादा” मानने लग गए थे। इस बात का खुलासा खुद बिग बी (Big B) ने किया था।

सरोगेसी से हुआ अबराम का जन्म

शाह रुख खान और गौरी के लाडले का जन्म साल 2013 में सरोगेसी की जरिए हुआ था। अबराम बेहद छोटे थे, जब उन्हें लगता था कि अमिताभ बच्चन उनके दादाजी हैं।

बिग बी ने साल 2018 में अपनी पोती आराध्या के जन्मदिन की पार्टी रखी थी। उस पार्टी का हिस्सा किंग खान के छोटे लाडले भी बने थे। उस समय सदी के महानायक ने अपने सोशल मीडिया पर अबराम की एक फोटो शेयर की थी।

बिग बी को लेकर ये सोचते थे अबराम

फोटो शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था कि “और यह शाह रुख का छोटा बेटा अबराम है, जो बिना किसी शक के यह सोचता और विश्वास करता है कि मैं उसके पिता का पिता हूं। साथ ही वह यह सोचता है कि शाह रुख के पिता उसके साथ क्यों नहीं रहते हैं।”

Abram Khan Birthday
Abram Khan Birthday

पहले शाह रुख ने कही थी ये बात

साल 2017 में अमिताभ बच्चन के एक ट्वीट का जवाब देते हुए शाह रुख खान ने लिखा था कि धन्यवाद सर। यह एक ऐसा पल है, जिसे वह हमेशा संजोकर रखेंगे। वैसे जब वह आपको टीवी पर देखता है, तो सोचता है कि आप मेरे ‘पापा’ हैं।

Abram Khan Birthday
Abram Khan Birthday

पापा की फिल्म में आ चुके हैं नजर

शाह रुख के बेटे अबराम खान महज साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के एक गाने में नजर आ चुके हैं। उस समय अबराम महज एक साल के थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

जिन्दा है हिमाचली का आशिक, पुलिस की कहानी निकली झूठी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *