Weather Update Today: पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी, कोलकाता में चक्रवात और तूफान से सरकार अलर्ट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 518 शब्द|📅 27 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update Today: उत्तर भारत में गर्मी से लोग बेहाल हैं। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित देश के उत्तरी भागों में भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

उधर, भीषण चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के आने के बाद पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों और बांग्लादेश के तटों पर भारी बारिश और तेज हवाएं जारी हैं। अत्यधिक गर्मी के कारण राजस्थान और हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पंजाब में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके बाद रेड अलर्ट जारी किया जाएगा।

राजस्थन में पारा 21 डिग्री पहुंचा

अगर बात करें पश्चिमी राजस्थान के फलोदी की तो यहां का अधिकतम तापमान 51 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान में अगले 3-4 दिनों तक इसी तरह का तापमान रहने की उम्मीद है, जिसको देखते हुए यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने X पर बताया कि ’27 मई को पंजाब, राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति होने की संभावना है।’ वहीं, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा है यूपी-बिहार का मौसम?

बिहार के मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। राजधानी पटना समेत आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क होने के साथ उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। सोमवार को पटना और आसपास क्षेत्रों में पछुआ के कारण तापमान में वृद्धि होने के साथ गर्म दिन व रात रहने के आसार हैं। बता दें कि पटना समेत 24 जिलों में गर्म दिन रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

वहीं, उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो मई के आखिर में तापमान सबसे अधिक रहा। रविवार को लखनऊ में दिन का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के कारण लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। 27 से 29 मई के बीच गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी आदि क्षेत्रों में भीषण ताप लहर यानी लू चलने की आशंका जताई है।

पहाड़ों में पड़ रही है गर्मी

देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का दौर जारी है। यहां का पारा फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम मौसम सुहावना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

यहां आएगा चक्रवात और बारिश

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वोत्तर राज्य में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतवानी जारी की है। चक्रवात रेमल के कारण आज पश्चिम बंगाल और 27 से 28 मई के बीच असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।

जिन्दा है हिमाचली का आशिक, पुलिस की कहानी निकली झूठी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *