AI: एआई अब अकेलेपन से जूझने वालों के लिए एक सच्ची साथी साबित होगी

Daily Samvad
2 Min Read
AI
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 321 शब्द|📅 27 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी को लेकर जानकारों का मानना है कि यह इंसानों के लिए खतरा बन सकती है। समाज में इस टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल होने को लेकर डर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

वहीं, यह टेक्नोलॉजी कई स्थितियों में इंसानों के लिए बेहद काम की साबित हो रही है। यह एडवांस टेक्नोलॉजी हर तरह के काम में इंसानों की मदद कर रही है।

यह टेक्नोलॉजी अब अकेलेपन से जूझने वालों के लिए एक सच्ची साथी भी साबित होगी। ऐसा हम नहीं बल्कि रोबोटिक्स विशेषज्ञों का कहना है।

एआई के साथ खत्म हो जाएगा अकेलापन

आईएएनएस की एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो एक रोबोटिक्स विशेषज्ञ के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी मनुष्यों में अकेलेपन से लड़ने में महत्वपूर्ण होगी।

यूके के शेफील्ड विश्वविद्यालय के टोनी प्रेस्कॉट ने अपनी नई किताब “द साइकोलॉजी ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” में कहा है कि एआई के साथ संबंध लोगों को सोशल होने में मदद करेगा।

जब लोग अकेलापन महसूस करेंगे और दुनिया से खुद को अलग-थलग महसूस करेंगे एआई मददगार साबित होगा। एआई ऐसे लोगों के विश्वास को वापस लाते हुए उनकी सोशल स्किल को बेहतर करेगा।

हताश और निराश व्यक्ति खोजेगा साथी

टोनी प्रेस्कॉट का कहना है कि एआई कम्पैनियनशिप के साथ व्यक्ति सोशल इंटरेक्शन को महत्व देगा। एआई कम्पैनियनशिप से एक हताश और निराश व्यक्ति भी समाज में बातचीत करने के लिए लोगों की तलाश करेगा।

इस किताब में प्रोफेसर मानव मस्तिष्क की प्रकृति और उसकी प्रक्रियाओं की खोज करते हैं। इसके बाद इन प्रक्रियाओं की तुलना एआई के विकास के तरीके से की गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

वे कहते हैं कि मनोविज्ञान और एआई की साझेदारी प्राकृतिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दोनों तरह से नई खोज के दरवाजे खोल सकती है।

जिन्दा है हिमाचली का आशिक, पुलिस की कहानी निकली झूठी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *