Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स के लिए गौरव के क्षण, एलुमनी सब लेफ्टिनेंट सक्षम गुप्ता की भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में नियुक्ति

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 402 शब्द|📅 27 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल (Innocent Hearts School) के एलुमनी सब लेफ्टिनेंट सक्षम गुप्ता का भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में नियुक्त होना और 25 मई, 2024 को भारतीय नौसेना में स्थायी कमीशन मिलना, इनोसेंट हार्ट्स के लिए गौरव के क्षण हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

इस वर्ष पंजाब से केवल 4 और जालंधर से केवल 1 (सक्षम गुप्ता) का ही चयन हुआ। पासिंग आउट प्रेड भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला केरल में आयोजित की गई। परेड की समीक्षा वायु सेवा प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल वीआर चौधरी, पीवीएसएम एवीएसएम ने की, जहाँ सब लेफ्टिनेंट सक्षम गुप्ता को भारतीय नौसेना में स्थायी कमीशन मिला।

लेफ्टिनेंट सक्षम गुप्ता के पिता व्यवसायी

न्यू जवाहर नगर निवासी सब लेफ्टिनेंट सक्षम गुप्ता के पिता श्री अजय गुप्ता एक व्यवसायी हैं, माता श्रीमती भारती गुप्ता इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में गणित की विभागाअध्यक्षा हैं तथा बहन तनूषा गुप्ता 11वीं कक्षा में है, उसी की तरह वह भी स्कूल की एक मेधावी छात्रा है।

पंजाब में दो वर्षों के लिए प्रशिक्षण

सब लेफ्टिनेंट सक्षम गुप्ता ने अपनी माध्यमिक शिक्षा इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन जालंधर से पूरी की तथा उसके बाद उन्हें राज्य सरकार द्वारा संचालित संस्थान महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल तैयारी संस्थान, मोहाली, पंजाब में दो वर्षों के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए चुना गया।

4 साल का कठोर सैन्य प्रशिक्षण

इन्होंने अपने पहले प्रयास में यूपीएससी-एनडीए परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार पास किया और एआईआर – 274 हासिल किया। उसके बाद वह भारतीय नौसेना अकादमी में शामिल हो गए और 4 साल का कठोर सैन्य प्रशिक्षण और बीटेक की डिग्री सफलतापूर्वक पूरी की।

सब लेफ्टिनेंट सक्षम गुप्ता को बधाई

पीओपी के डिवाइन डे पर उन्होंने एफपीआई में अपने प्रशिक्षकों, को विशेष धन्यवाद दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनकी मदद की तथा मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल तथा डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स श्रीमती शर्मिला नाकरा ने सब लेफ्टिनेंट सक्षम गुप्ता व उसके अभिभावकों को उसकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ.अनूप बौरी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि सब लेफ्टिनेंट सक्षम गुप्ता इनोसेंट हार्ट्स का छात्र रहा है। उन्होंने उसे उसकी इस अपार सफलता पर बधाई दी तथा उसको उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

जिन्दा है हिमाचली का आशिक, पुलिस की कहानी निकली झूठी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *