Jalandhar News: जालंधर के फेमस स्कूल के टीचर ने छात्रा का किया यौन शोषण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 306 शब्द|📅 28 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी है शर्मनाक खबर सामने आ रही है। जालंधर के कैंट (Jalandhar Cantt) इलाके में स्थित एक निजी स्कूल के टीचर पर 5वीं कक्षा की बच्ची के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जालंधर कैंट के रहने वाले टोबियस थापर के रूप में हुई है। केस में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (ए) (बी), 506 और पॉक्सो एक्ट जोड़ा है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

टीचर ने चाकू दिखा कर डराया

पुलिस के मुताबिक पीड़ित की मां ने अपने बयान में कहा कि, प्यानो टीचर बच्ची के साथ 2023 मार्च से 2023 दिसंबर तक रोज पुरानी कैंटीन वाली साइड पर बुलाकर अश्लील हरकतें करता था। मना करने पर वह चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

टीचर से डर जाने के कारण पीड़ित ने मां को कुछ नहीं बताया था। स्कूलों में चल रही छुट्टियों के कारण बच्ची घर रहने लगी तो बच्ची पर दबाव बनाकर किसी तरह पूछा गया तो सारे मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद तुरंत पुलिस को शिकायत की गई तो केस दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

मामले की जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर पाल ने बताया कि उक्त आरोपी को जालंधर कैंट एरिया से ही गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी टीचर प्यानो सिखाने का काम करता था। मामले की शिकायत बच्ची की मां द्वारा पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद ये केस दर्ज किया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *