Junaid Khan: ओटीटी के बाद बड़े पर्दे पर छाने को तैयार जुनैद, सिल्वर स्क्रीन की पहली मूवी का हुआ एलान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 356 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Junaid Khan: आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद ने ‘महाराजा’ से एक्टिंग फील्ड में डेब्यू किया था। उन्होंने जिस तरह की अदाकारी की, उससे उन्हें लोगों का दिल जीतने में देर नहीं लगी।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जुनैद के क्राफ्ट में लोगों ने आमिर के काम की झलक देखी। हालांकि, जुनैद ने ओटीटी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। लेकिन अब वह बड़े पर्दे पर भी धाक जमाने के लिए तैयार हैं।

Maharaj Movie
Maharaj Movie

बड़े पर्दे पर छाने को तैयार जुनैद

जुनैद खान (Junaid Khan) की अपकमिंग फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है। वह फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली एक फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करेंगे।

‘महाराजा’ से अपने लिए अच्छी खास फैन बेस तैयार करने वाले जुनैद अब बड़े पर्दे पर भी एक्टिंग का इम्तिहान देने के लिए तैयार हैं। वहीं, यह खबर उनके फैंस के लिए किसी बड़ी गुडन्यूज से कम नहीं है।

श्रीदेवी की बेटी के साथ करेंगे रोमांस

जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म के साथ ही उनकी लेडी लव का भी एलान हो चुका है। वह श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के साथ रोमांस करेंगे। दोनों की यह साथ में और सिल्वर स्क्रीन पर पहली मूवी होगी। फिल्म के एलान के साथ ही रिलीज डेट भी लॉक कर दी जा चुकी है।

Shri Devi
Shri Devi

फैंस ने इस तरह किया रिएक्ट

यह फिल्म 7 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी। जुनैद और खुशी की इस फिल्म का टाइटल अनाउंस नहीं किया गया है। मगर दोनों के साथ में फिल्म करने के एलान ने ही उनके फैंस को खुश कर दिया है। हालांकि, कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें लगता है कि खुशी कपूर को एक्टिंग में और पारंगत होने की जरूरत है।

बता दें कि जुनैद की ही तरह खुशी ने भी ओटीटी से एक्टिंग में डेब्यू किया था। वह 9 दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई ‘द आर्चीज’ में नजर आई थीं।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें

Junaid Khan: ओटीटी के बाद बड़े पर्दे पर छाने को तैयार जुनैद, सिल्वर स्क्रीन की पहली मूवी का हुआ एलान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *