Jalandhar News: जालंधर के स्वीमिंग पूल में बच्चे की मौत, न मानक- न लाइसेंस… न NOC, सिर्फ गड्ढ़ा खोदकर बना दिया स्वीमिंग पूल

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 654 शब्द|📅 29 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में गर्मी से राहत पाने के लिए स्विमिंग पूल (Swimming Pool) में नहाने गए बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढते हुए स्विमिंग पूल में पहुंचे। वहां लगे CCTV कैमरे चेक किए तो बच्चे के डूबने का खुलासा हुआ। जिस स्वीमिंग पूल में बच्चे की मौत हुई, वह किसी भी मानक पर खरा नहीं उतरता। फिर भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मेहरबानी से स्वीमिंग पूल चल रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

पिता भीम बहादुर ने बताया कि वे मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं। जालंधर में वह दानिशमंदा कॉलोनी में रहते हैं। उसका बेटा माधव (13) मंगलवार शाम को 4 दोस्तों के साथ सन सिटी कॉलोनी स्थित रॉयल स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। रात 9 बजे तक माधव घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

Jalandhar News: जालंधर के स्वीमिंग पूल में बच्चे की मौत, न मानक- न लाइसेंस… न NOC, सिर्फ गड्ढ़ा खोदकर बना दिया स्वीमिंग पूल
Royal Swiming Pool Jalandhar

CCTV कैमरे चेक किए

माधव के दोस्तों से भी पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि सभी मिलकर पूल में गए थे। इसके बाद परिवार के लोग उसे ढूंढते हुए स्विमिंग पूल तक पहुंचे। शक होने पर परिवार के लोगों ने पूल में लगे CCTV कैमरे चेक किए।

मर गया माधव, मई गई अफसरों की संवेदनाएं

CCTV के मुताबिक, शाम 6.07 पर माधव ने स्विमिंग पूल में आखिरी छलांग लगाई थी। इसके बाद माधव बाहर नहीं आया। परिजनों ने पूल में तलाश की तो माधव बेसुध हालत में मिला। इसके तुरंत बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Jalandhar News: जालंधर के स्वीमिंग पूल में बच्चे की मौत, न मानक- न लाइसेंस… न NOC, सिर्फ गड्ढ़ा खोदकर बना दिया स्वीमिंग पूल
मृतक बच्चे माधव की फाइल फोटो

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

बच्चे की मौत की सूचना के बाद थाना लांबड़ा के ASI निरंजन सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में रखवा दिया।

स्वीमिंग पूल का मालिक बोला- कोच हैं

उधर, रॉयल स्विमिंग पुल के मालिक बलजीत सिंह उर्फ लड्डू ने कहा कि वह खुद भी स्विमिंग जानते हैं। उन्होंने कोच भी रखे हुए हैं। 6 बजे पुल बंद कर दिया गया था। 6.07 पर बच्चे ने छलांग लगाई है। इससे पहले कई बार उसे बाहर आने के लिए कहा गया था। लेकिन सीसीटीवी में साफ दिख रहा है जब कई बच्चे पूल में छलांग मार रहे हैं तो वहां न तो कोई कोच है और न ही कोई लाइफ गाई।

जिला प्रशासन को कोई जानकारी नहीं

लाइफ गार्ड तो छोड़िए, संचालकों ने अन्य मानकों को भी पूरा नहीं किया है। मोटी कमाई के लिए संचालक एक समय में तीस से 50 लोगों को एक साथ स्विमिंग पूल में भेज देते हैं। मजे की बात यह भी है कि खुलेआम संचालित हो रहे इन स्विमिंग पूलों की जानकारी जिला प्रशासन को नहीं है।

स्विमिंग पूल संचालित करने के लिए लेनी होती एनओसी

स्विमिंग पूल संचालित करने के लिए फायर ब्रिगेड व पुलिस कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना होता है। इन विभागों से एनओसी मिलने के बाद जिला स्पोर्ट स्टेडियम में संंबंधित विभाग को निर्धारित पंजीयन का शुल्क जमा करना होता है। इसके बाद विभागीय अधिकारियों की ओर से मानकों की जांच होती है। जांच में सभी मानक पूर्ण पाए जाने पर अनुमति मिल जाती है।

स्वीमिंग पूल के लिए गाइडलांस

  • खेल निदेशालय से पूल का संचालन शुरू करने से पूर्व अनुमति लेनी जरूरी है।
  • स्विमिंग पूल में दो ऑक्सीजन सिलिंडर, दो कृत्रिम सांस यंत्र भी होने चाहिए।
  • पूल में फिल्टर प्लांट होना चाहिए जो प्रत्येक दिन चार से पांच घंटे चलाया जाए।
  • स्विमिंग पूल चलाने के लिए सबसे पहले स्विमिंग कोच जो राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय खिलाड़ी हो। उसकी जरूरत होती है।
  • प्रत्येक स्विमिंग पूल के लिए दो लाइफ गार्ड, जो भारतीय खेल प्राधिकरण से प्रमाणित हों।
  • पानी को साफ रखने के लिए क्लोरीन का इस्तेमाल किया जाता है। इससे बीमारियों से बचाव होता है।
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *