Blood Sugar: ब्लड शुगर कम करने में मददगार साबित होगी ये पत्तियां

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 455 शब्द|📅 29 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Blood Sugar: इन तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से इस दिनों लोग कई सारी समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। डायबिटीज (Diabetes) इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे आजकल कई लोग पीड़ित है। यह बीमारी दुनियाभर में चिंता का विषय बन चुकी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

खासकर भारत में बीते कुछ समय में इसके मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे अकसर दवाओं और लाइफस्टाइल में कुछ बदलावों की मदद से कंट्रोल किया जाता है।

इस बीमारी में सबसे ज्यादा ध्यान अपने ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) का रखना पड़ता है। ब्लड शुगर लेवल में गड़बड़ी इस बीमारी को बिगाड़ सकती है। आप कुछ फूड्स और ड्रिंक्स की मदद से तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन इसके अलावा आप कुछ पत्तियों की मदद से भी अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं।

कढ़ी पत्ता (Curry leaves)

कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल आमतौर पर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। हालांकि, यह सेहत को भी ढेर सारे फायदे पहुंचाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

curry leaves
curry leaves

करेले की पत्तियां (Bitter gourd leaves)

स्वाद में कड़वा करेला कई गुणों का भंडार होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी पत्तियां भी कई मायने में सेहत को फायदा पहुंचाती है। इनमें ब्लड शुगर लेवल को कम करने की क्षमता होती है।

पुदीना (Mint)

मैंगनीज, आयरन, फोलेट और विटामिन ए से भरपूर पुदीना की पत्तियां भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकती हैं।

पालक (Spinach)

आयरन और फाइबर से भरपूर पालक सेहत को ढेर सारे फायदे पहुंचाती है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से न सिर्फ आयरन की कमी दूर होती है, बल्कि यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का भी बेहतरीन विकल्प है।

नीम की पत्तियां (Neem leaves)

अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, तो नीम की पत्तियां आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी। यह ब्लड शुगर के सामान्य स्तर को बनाए रखने में मदद करती हैं और अपने चिकित्सीय गुणों के लिए जानी जाती है।

अश्वगंधा (Ashwagandha)

अश्वगंधा का आयुर्वेद में सदियों से कई समस्याओं के समाधान के रूप में इलाज किया जा रहा है। यह एक जड़ी- बूटी होती है, जिसे इंडियन जिनसेंग भी कहा जाता है और यह टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी होता है।

ये भी पढ़ें- :-Weather Forecast Update: पंजाब के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी, इन इलाकों में बारिश के आसार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *