Yogi Adityanath: प्रचार के आखिरी दिन पंजाब और हिमाचल में गरजेंगे यूपी के CM योगी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 29 May 2024

डेली संवाद, जालंधर/लखनऊ। Yogi Adityanath: Lok Sabha Election- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) व पंजाब (Punjab) के चुनावी दौरे पर रहेंगे। सातवें चरण के प्रचार के आखिरी दिन वे चार रैलियों में शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

आपको बता दें कि पहली जून को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होगा। योगी आदित्यनाथ अब तक कुल 12 राज्यों में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में प्रचार कर कुल 13 राज्यों में वे कमल खिलाने की अपील करेंगे।

पहले हिमाचल प्रदेश जाएंगे सीएम योगी

CM Yogi Adityanath गोरखपुर से चुनावी दौरे पर निकलेंगे। वे पहली जनसभा हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर करेंगे। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतारा है। योगी आदित्यनाथ जनसभा कर उनके लिए वोट मांगेंगे।

हमीरपुर में अनुराग की रैली करेंगे

इसके बाद योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के पक्ष में जनसभा करेंगे। हिमाचल प्रदेश में रैली कर योगी आदित्यनाथ कुल 13 राज्यों में भाजपा का कमल खिलाने का संकल्प दिलाएंगे।

पंजाब में भी दो सीटों पर करेंगे प्रचार

हिमाचल प्रदेश के बाद योगी आदित्यनाथ पंजाब आएंगे। यहां की आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट के लिए जनसभा करेंगे। यहां से भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा के लिए वोट की अपील करेंगे।

ये भी पढ़ें- :-Weather Forecast Update: पंजाब के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी, इन इलाकों में बारिश के आसार

सातवें चरण की आखिरी जनसभा योगी आदित्यनाथ लुधियाना लोकसभा सीट के लिए करेंगे। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने इस बार रवनीत सिंह बिट्टू को कमल निशान पर चुनाव में उतारा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *