Gonda News: भाजपा प्रत्याशी की फार्च्यूनर ने तीन बच्चों को रौंदा, दो की मौत, एक की हालत नाजुक, लोगों ने जाम किया रोड

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 470 शब्द|📅 29 May 2024

डेली संवाद, गोण्डा (राहुल तिवारी)। Gonda News: Lok Sabha Election 2024- भाजपा (BJP) के प्रत्याशी के काफिले की कारों ने मासूम बच्चों को रौंद डाला। भाजपा प्रत्याशी के काफिले में शामिल फार्च्यूनर कार ने 3 बच्चों को रौंद दिया, जिसमें से 2 की कुचलकर मौत हो गई, जबकि 1 बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

गोण्डा के कर्नलगंज-हुजूरपुर मार्ग स्थित छतईपुरवा गांव के पास फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार रेहान खान व शहजाद खान निवासी निदूरा व छतईपुरवा गांव की सीतादेवी को ठोकर मार दी। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक ने रेहान व शहजाद को मृत घोषित कर दिया।

Accident in Gonda
Accident in Gonda

सीता को रेफर किया गया

जबकि सीता देवी को गोंडा मेडिकल कालेज रेफर के लिए किया गया है। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने हुजूरपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। फार्च्यूनर पर पुलिस स्कार्ट लिखा है। वाहन नंदिनी एजूकेशन इंस्टिट्यूट के नाम से दर्ज है।

बाहुबली सांसद का बेटा है प्रत्याशी

बाहुबली सांसद Brij Bhushan Sharan Singh के बेटे और कैसरगंज से भाजपा के प्रत्याशी करण भूषण सिंह (Karan Bhushan Singh) अपने दस-12 गाड़ियों के काफिले के साथ बहराइच की तरफ जा रहे थे। उनके वाहनों का काफिला आगे निकल चुका था। स्कार्ट का वाहन पीछे छूट गया था जो काफिले में शामिल होने के लिए जा रहा था।

Gonda News: भाजपा प्रत्याशी की फार्च्यूनर ने तीन बच्चों को रौंदा, दो की मौत, एक की हालत नाजुक, लोगों ने जाम किया रोड
Brij Bhushan Sharan Singh

फार्च्यूनर ने बाइक सवार रेहान व शहजाद को रौंदा

इसी दौरान रास्ते में छतई पुरवा गांव के पास फार्च्यूनर ने बाइक सवार रेहान व शहजाद के साथ ही सड़क पार कर रही सीता देवी को ठोकर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों चचेरे भाईयों को मृत घोषित कर दिया। छतई पुरवा गांव के पास ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा।

लोगों ने सड़क जाम किया

एसडीएम भारत भार्गव, सीओ सदर विनय सिंह, सीओ कर्नलगंज चंद्रपाल शर्मा, कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। घटना स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Accident in Gonda
Accident in Gonda

उधर, मृतक रेहान की मां चंदा बेगम ने दी गई तहरीर में कहा कि उसका बेटा व भतीजा शहजाद दोनों बाइक से दवा लेने के लिए कर्नलगंज जा रहे थे। रास्ते में यूपी 32 एचडब्ल्यू 1800 ने ठाेकर मार दी। इसमें दोनों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- :-Weather Forecast Update: पंजाब के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी, इन इलाकों में बारिश के आसार

यात्री अधिकारी शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि आरटीओ कार्यालय में वाहन संख्या यूपी 32 एचडब्ल्यू 1800 नंदिनी एजूकेशन इंस्टिट्यूट के नाम से पंजीकृत है जिसका मई 2017 में रजिस्ट्रेशन कराया गया है। कर्नलगंज कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *