Canada ने Study Permit वीजा में की कटौती, जानें इसके पीछे के कारणों की पूरी खबर

Daily Samvad
4 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 467 शब्द|📅 29 May 2024

डेली संवाद, कनाडा। Latest Canada Study Permit News |Canada की जस्टिन ट्रूडो सरकार ने विदेशी छात्रों को दिए जाने वाले वीजा (VISA) में कटौती का जो फैसला किया है, वह भारतीय युवाओं (Indian Student in Canada) को खास तौर पर प्रभावित करने वाला है। इस निर्णय के पीछे घरेलू कारण हैं और यह कदम फिलहाल केवल दो वर्षों के लिए उठाया गया है। Canada सरकार ने कहा है कि 2025 में इस पर पुनर्विचार किया जाएगा।

Canada Study Permit में कटौती के कारण

Canada पिछले कुछ समय से जबर्दस्त आवास संकट से जूझ रहा है। विभिन्न कारणों से वहां घरों के निर्माण की गति धीमी पड़ी हुई है, जिससे मांग के मुकाबले घरों की उपलब्धता कम हो गई है।

सस्ता आवास उपलब्ध कराने में असफलता, प्रधानमंत्री ट्रूडो की लोकप्रियता में गिरावट का एक बड़ा कारण बन रही है। विपक्षी दलों ने भी इसे मुद्दा बनाकर सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें Canada News: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव, हजारों भारतीय छात्रों और नागरिकों को झटका

इमीग्रेशन पॉलिसी (Immigration Policy) में बदलाव

आवास संकट से जुड़ा एक पहलू वहां की इमिग्रेशन पॉलिसी है। कहा जा रहा है कि बड़ी संख्या में विदेशी छात्रों के आने से डिमांड और सप्लाई का संतुलन बिगड़ रहा है। इन छात्रों की वजह से आवास की मांग बढ़ रही है और कीमतों में इजाफा हो रहा है। हालांकि, कनाडा की अर्थव्यवस्था के लिहाज से ये अंतरराष्ट्रीय छात्र काफी महत्वपूर्ण माने जाते रहे हैं।

India और Canada के बीच संबंध भी फिलहाल तनावपूर्ण हैं। ट्रूडो द्वारा खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप सार्वजनिक रूप से भारत पर लगाए जाने के बाद संबंधों में खटास आ गई है।

Canada अभी तक इन आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं दे पाया है। दूसरी ओर, भारत की पहले से यह शिकायत रही है कि कनाडा में खालिस्तान समर्थक तत्वों को भारत विरोधी गतिविधियों की पूरी छूट मिली हुई है।

India और Canada के बीच पीपल-टु-पीपल कनेक्ट

दोनों देशों के बीच पीपल-टु-पीपल कनेक्ट काफी मजबूत रहा है। कूटनीतिक स्तर पर आए तनाव का उस पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ने वाला। कनाडा जाने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों में सबसे बड़ा हिस्सा भारतीय छात्रों का है। 2022 के आंकड़ों के अनुसार, वहां के विदेशी छात्रों में भारतीयों का अनुपात 41 फीसदी था।

ताजा अनुमानों के मुताबिक, 2023 में भी 3,00,000 भारतीय छात्र कनाडा गए थे। जाहिर है, Canada में पढ़ाई करके करियर बनाने का सपना देख रहे भारतीय युवाओं के लिए यह कोई अच्छी खबर नहीं है।

यह इस बात का उदाहरण है कि सरकारों के बीच रिश्तों के मुकाबले दो देशों के बीच का रिश्ता ज्यादा स्थिर और दीर्घकालिक होता है। उम्मीद की जा सकती है कि यह तात्कालिक संकट दोनों देशों में आपसी रिश्तों की गहराई का अहसास कराते हुए इन्हें पॉजिटिव बनाए रखने की भावना को मजबूत करेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *